Advertisment

Bengluru Heavy Rain: सिलिकॉन सिटी में भारी बारिश का तूफानी मंजर, पानी में फैले करंट से युवती ने तोड़ा दम

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सिद्धपुरा इलाके में बारिश के पानी से भरी सड़क से गुजर रही 23 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई।

author-image
Bansal News
Bengluru Heavy Rain: सिलिकॉन सिटी में भारी बारिश का तूफानी मंजर, पानी में फैले करंट से युवती ने तोड़ा दम

बेंगलुरु।  Bengluru Heavy Rain:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सिद्धपुरा इलाके में बारिश के पानी से भरी सड़क से गुजर रही 23 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई।

Advertisment

जानें क्या है पूरी खबर

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बिजली के खंभे के संपर्क में आने पर उसे करंट लगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात को तब हुई जब पीड़िता अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक पीड़िता सड़क के जल जमाव वाले हिस्से से गुजर रही थी, तभी उसका वाहन खराब हो गया और संतुलन बनाने के लिए उसने नजदीकी बिजली के खंभे से सहारा लेने की कोशिश, लेकिन वह खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई।

मामले की जांच शुरू

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग तत्काल पीड़िता को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता निजी स्कूल के प्रशासनिक विभाग में कार्य करती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

rains lash bengaluru rains in bengaluru 2022 rains in bengaluru rain in bengaluru karnataka heavy rains heavy rains lash bengaluru heavy rains in bengaluru heavy rainfall in bengaluru heavy rain in bengaluru heavy rain bengaluru rains today bengaluru rains 2022 bengaluru rains bengaluru rainfall bengaluru rain news bengaluru rain effect bengaluru rain 2022 bengaluru rain bengaluru news Bengaluru latest news bengaluru floods Bengaluru
Advertisment
चैनल से जुड़ें