Advertisment

Bengaluru News: रैपिडो बाइक पर सवार महिला के साथ छेड़छाड़, चलती गाड़ी से पीड़िता ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक वीडियो सामने आया है जिसमें  एक महिला चलती रैपिडो बाइक से कूद गई। उसने ड्राइवर पर नशे में छेड़खानी और...

author-image
Bansal news
Bengaluru News: रैपिडो बाइक पर सवार महिला के साथ छेड़छाड़, चलती गाड़ी से पीड़िता ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक वीडियो सामने आया है जिसमें  एक महिला चलती रैपिडो बाइक से कूद गई। उसने ड्राइवर पर नशे में छेड़खानी और अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके येलहंका में 21 अप्रैल रात 11:10 से 11:45 बजे के बीच हुई।

Advertisment

यह भी पढ़ें: bhopal water plant sealed: सावधान कहीं आप तो नहीं पी रहे इस तरह का पानी, हो सकती है बीमारी

वीडियो आया सामने

बुधवार को इसका वीडियो सामने आया। इसमें महिला बाइक से कूदती दिख रही है। बाइक से कूदने के बाद महिला सड़क पर कुछ दूर तक घिसटते हुए जाती है। उठकर वह एक अन्य बाइक सवार को मदद के लिए रोकती है। इतने में कुछ लोग वहां उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। इस बीच आरोपी दीपक राव वहां से भाग जाता है। सड़क पर कूदने से महिला के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

https://twitter.com/anusha_puppala/status/1651182029420085249?s=20

यह भी पढ़ें: Team India: एशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका, ये स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर

Advertisment

बाइक पर बैठाकर आरोपी वहीं चक्कर लगाता रहा

पीड़ित महिला की FIR के मुताबिक वह एक निजी फर्म में काम करती है। उसकी उम्र 30 साल है। महिला ने 21 अप्रैल को येलहंका में अपने घर से इंदिरानगर जाने के लिए रात में लगभग 11:10 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी। महिला का आरोप है कि बाइक चालक ने पहले तो वन टाइम पासवर्ड (OTP) डालने के लिए उसका फोन ले लिया, फिर उसे बैठाकर उसी इलाके का चक्कर लगाया। नवंबर 2022 में भी ऐसी घटना सामने आई थी। एक रैपिडो सवार और उसके दोस्त ने बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन इलाके में 22 साल की युवती के साथ रेप किया था।

ये भी पढ़ें:  

मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी से मिले केजरीवाल

27 April 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को आ सकते हैं विवाह के प्रस्ताव, क्या कहती है आपकी राशि

Viral Video Bengaluru rapido Rapido Driver
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें