Advertisment

Bengal By Election: चार विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, इनके बीच कड़ी टक्कर..

Bengal By Election: चार विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, इनके बीच कड़ी टक्कर.. Bengal By Election: Voting begins amidst security in four assembly seats, tough competition between them ..

author-image
Bansal News
Bengal By Election: चार विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, इनके बीच कड़ी टक्कर..

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों- दिनहाटा, नदिया की शांतिपुर, उत्तर 24 परगना की खरदा और दक्षिण 24 परगना जिले की गोसाबा पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस के नेता उदयन गुहा इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। अप्रैल में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह सीट जीती थी। निसिथ प्रमाणिक के इस्तीफे के कारण दिनहाटा में उपचुनाव की आवश्यकता हुई। प्रमाणिक अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की विधानसभा में विपक्ष में बैठने के बजाय अपनी लोकसभा सदस्यता बनाए रखने का समर्थन किया था।

दिनहाटा से दो बार के विधायक रहे गुहा भाजपा के अशोक मंडल के खिलाफ मैदान में हैं, जिन्होंने 2006 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में उस समय फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार रहे गुहा को हराया था। शांतिपुर सीट पर उपचुनाव भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के इस्तीफे के कारण हो रहा है, जिन्होंने भी अपनी लोकसभा सदस्यता बनाए रखने के लिए विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisment

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट छोड़ने वाले राज्य के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय खरदा से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां तृणमूल की काजल सिन्हा की कोविड​​​​-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। सुंदरबन में भी कोविड-19 के कारण तृणमूल नेता जयंत नस्कर की मृत्यु के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने दिनहाटा में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 27, शांतिपुर में 22, खरदा में 20 और गोसाबा में 23 कंपनियों को तैनात किया है।

west bengol cm west bengal vote result 2021 west bengal opinion poll 2021 west bengal news west bengal mai kon jeetega West Bengal elections 2021 West Bengal elections west Bengal Election Results 2021 West Bengal Election Results west bengal election result west bengal election polls west bengal election news west bengal election 2021 West Bengal election west bengal bypolls 2021 news updates west bengal bypolls 2021 west bengal bye election opinion poll west bengal by-elections 2021 west bengal by election 2021 West Bengal assembly elections west bengal assembly election results West Bengal Assembly Election 2021 WEST BENGAL voting upchunaav opinion poll upchunaav news upchunaav rajasthan upchunaav madhya pradesh upchunav karnataka upchunaav himachal upchunav election results 2021 west bengal bihar vidhansabha upchunav 2021 bihar vidhansabha upchunav bihar upchunav news bihar upchunav 2021 bihar upchunaav news Bengal Samachar bengal news bengal election result today Bengal Election Result Bengal election news bengal election 2021 result Bengal Election 2021 Bengal By Election bangal upchunaav Bangal assembly election results west bengal
Advertisment
चैनल से जुड़ें