/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-Recovered-45-1.jpg)
पश्चिम बंगाल। Bengal Big Breaking जहां पर बच्चे का होना हर माता-पिता के लिए खास होता है वहीं पर पश्चिम बंगाल से दिल दहला देने वाली खबर आई है जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां पर हावड़ा जिले के उलूबेरिया शहर में कचरे के ढेर से 17 भ्रूण मिले है।
सभी भ्रूणों को भेजा अस्पताल
आपको बताते चलें कि, यहां पर उलूबेरिया के बनिबाला खारा इलाके में वॉर्ड नंबर 31 में भ्रूण मिलने की पुष्टि हुई है जिसमें 10 लड़कियों के हैं और 7 लड़कों के हैं। बताया जा रहा है कि, इलाके पास कई ऐसे नर्सिंग होम है जहां से ये भ्रूण को यहां पर फेंका गया है माना जा रहा है कि, अबॉर्शन के बाद इन भ्रूणों को कचरे के तौर पर फेंका गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
कर्नाटक में भी मिले थे भ्रूण
आपको बताते चलें कि, इससे पहले कर्नाटक में भी इस प्रकार की घटना सामने आ चुकी है जहां पर यहां के बेलगावी में एक नाले में से 7 भ्रूणों के अवशेष बरामद किए गए थे। सभी भ्रूण सिर्फ 5 महीने के थे। घटना बेलगावी के मुदलगी शहर के एक बस स्टैंड के पास की थी। जहां पर इसे लेकर जांच की गई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें