Advertisment

Benefits Of Plums: डायट्री फाइबर से भरपूर होता है आलूबुखारा, पाचन के लिए रोज करें सेवन

आप मौसमी फल के तौर पर आलूबुखारा का भी सेवन कर सकते है। यह कई सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है।

author-image
Bansal News
Benefits Of Plums: डायट्री फाइबर से भरपूर होता है आलूबुखारा, पाचन के लिए रोज करें सेवन

Health Benefits Of Plums: अच्छी सेहत के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है वहीं पर सेहत के गजब फायदों के साथ आप मौसमी फल के तौर पर आलूबुखारा का भी सेवन कर सकते है। यह कई सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते है।

Advertisment

कई मिनरल्स से भरपूर होता है आलूबुखारा

यहां पर आलूबुखारा का एक तरह का ऐसा मौसमी फल है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होने के साथ ही विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसे प्लम के नाम से जाना जाता है। त्वचा से लेकर पाचन को दुरूस्त रखने में आलूबुखारा का सेवन करना सही होता है।

आइए जानते है इसके और भी खास फायदे

स्वास्थ्य के नजरिए से आलूबुखारा का सेवन करना फायदेमंद होता है जिसके ये सभी खास फायदे होते है-

1- पाचन के लिए रामबाण

यहां पर आलूबुखारा का नियमित सेवन करने से पाचन की होने वाली समस्याओं और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यहां पर फाइबर से भरपूर आलूबुखारा खाने से पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

Advertisment

2- दिमाग को तेज करता है फल

आपको बताते चलें, आलूबुखारा का सेवन करने से एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा इसमें मिलती है इतना ही नहीं आलूबुखारा खाने से दिमाग तेज होता है। आप इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। यह आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

3-हड्डियों को बनाता है मजबूत

आलूबुखारा का नियमित सेवन करने से हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसका सेवन करने से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या रोकने में मदद मिलती है,इसका सेवन नियमित करते है तो कई तरह की बीमारियां दूर भागती है।

4-त्वचा को स्वस्थ रखता है आलूबुखारा

यहां पर आलूबुखारा का सेवन करने से विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में मिलते है इतना ही नहीं इसमें मौजूद विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ावा देने में सहायक है। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

Advertisment

5-हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद

आलूबुखारे में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो हाई बीपी को कंट्रोल करता है। यह सोडियम को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इस फल को जरूर खाएं।

ये भी पढ़ें

Hindi Current Affairs MCQs: 13 सितंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

RBI New Order: Home Loan, Car Loan ग्राहकों को मिलेगी राहत, RBI के इस फैसले से टेंशन होगी दूर

Advertisment

Parliament Special Session Agenda: संसद के विशेष सत्र का एजेंडा आया सामने, ये 4 विधेयक होंगे पेश

Supreme Court: यूपीएससी के आठ परीक्षार्थियों को ‘सुप्रीम’ राहत, मुख्य परीक्षा में बैठने की दी अनुमति

Simple Fashion Tips For Guys: लड़कों के लिए फैशन टिप्स, जो आपको आकर्षक बनने में मदद करेंगे

health tips, lifestyle, fitness, plums, health benefits of plums, high bp, diabetes, digestion, glowing skin, आलूबुखारा,

health tips lifestyle diabetes glowing skin Fitness digestion health benefits of plums high bp plums आलूबुखारा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें