Advertisment

Benda BD300:लॉन्च हुई एक और धांसू मोटर साइकिल, हर कोई लेने को बेताब

Benda BD300:लॉन्च हुई एक और धांसू मोटर साइकिल, हर कोई लेने को बेताब

author-image
Bansal News
Benda BD300:लॉन्च हुई एक और धांसू मोटर साइकिल, हर कोई लेने को बेताब

Bhopal:भारत में मोटरसायकल के दीवानों की नजरें इस बाइक में आ टिकी हैं।दरअसल चीन की कंपनी बेंडा  ने अपनी 300cc क्रूजर मोटरसाइकिल(Benda BD300) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। Benda BD300 बाइक को नए अपडेट के साथ बाजार में लांच किया गया है। बेंडा को ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से लैस किया गया है। इसमें 298cc, V-twin, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो अधिकतम 30bhp की पावर और 25.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Advertisment

क्या हैं इसमें फीचर-Benda BD300

2022 Benda BD300 में टियरड्रॉप के आकार का फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट, सिंगल-साइडेड ट्विन-टिप एग्जॉस्ट और बार-एंड मिरर के साथ एक बड़े हैंडलबार है। बाइक में एक राउंड हेडलाइट और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डिजाइनर ब्लैक-आउट व्हील दिए गए है। यह पांच कलर ऑप्शन पाउडर ब्लू, येलो, आइवरी व्हाइट, डेजर्ट ब्लैक और डार्क ग्रे है।

कीमत जान लो-Benda BD300

चीन में मौजूदा Benda BD300 क्रूजर के मौजूदा मॉडल की कीमत CNY 19,980 (लगभग 2.32 लाख रुपये) है। ऐसे में अब इस अपडेटिड वार्जन के लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत आउटगोइंग मॉडल से अधिक होने की संभावना है।

क्या आ पाएगी भारत में-Benda BD300

इस मोटरसाइकिल को चीन में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इसके निकट भविष्य में भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना कम है क्योंकि कंपनी की हमारे देश में कोई उपस्थिति नहीं है। लेकिन अगर कंपनी भारत में अपनी पहुंच बढ़ाती है तो सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी।

Advertisment

Benda BD300

ये भी पढ़ें- लिंक पर क्लिक करें

पढ़िए वो मस्जिद जहां सबसे पहले हुई थी लाउडस्पीकर से अजान

first mosque of india: मुगलों के आक्रमण के 897 साल पहले कैसे बनी भारत की पहली मस्जिद..वजूखाना की जगह यहां है तालाब...

maa Sharda temple:जानिए मैहर के मां शारदा मंदिर में सबसे पहले पूजा कौन और कैसे करता है

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें