Advertisment

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराया तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Bemetra Road Accident: बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराया तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 9 लोगों की मौत, 21 घायल

author-image
Preetam Manjhi
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराया तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 8 लोगों की मौत, कई घायल

हाइलाइट्स

  • बेमेतरा में दर्दनाक हादसा
  • ट्रक और पिकअप में भिड़ंत
  • 9 लोगों की मौत, 21 घायल
Advertisment

Bemetra Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रक और पिकअप वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेमेतरा-सिमगा की बॉर्डर के पुल की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1784782392579797011

जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ है। आपको बता दें कि सड़क किनारे खड़ी माजदा को लोगों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। सभी लोग परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर तिरैया गांव से अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे। वहीं मामले की जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जिला अस्पताल पहुंचे SP-कलेक्टर

घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, SP रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इसके साथ ही गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजने का इंतजाम किया।

Advertisment

इन 9 लोगों की हुई मौत

Bemetra-Road-Accident<br />

- भूरी निषाद  उम्र 50 साल

- नीरा साहू उम्र 55 साल

- गीता साहू उम्र 60 साल

-  अग्निया साहू  उम्र 60 साल

- खुशबू साहू  उम्र 39 साल

- मधु साहू उम्र  5 साल

- रिकेश निषाद  उम्र 6 साल

- ट्विंकल निषाद उम्र 6 साल

- नौवें मृतक का नाम अभी सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Gwalior Honeytrap Case: महिला ने 72 साल के बुजुर्ग को पहले मिलने बुलाया, फिर मांगे 10 लाख रुपये, करवाई रेप की FIR

ये लोग हुए घायल

- निशा यादव (12)

- मालती यादव (38)

- डिंपल साहू (13)

- हेमलता साहू (14)

- रेणुका साहू (14)

- उर्मिला बाई (50)

- उषा साहू (42)

- प्रेमु साहू (36)

- कविता साहू (40)

- सुकिया बाई (40)

- दुखिया बाई (45)

- लोकेश साहू (20)

- सुनीता साहू (50)

- पुन्नी यादव (60)

- अहिल्या बाई (55)

- रामेश्वरी साहू (28)

- सोनबती (60)

- उनकुमारी (55)

- रत्ना साहू (50)

- पूर्णिमा साहू (8)

- दीपिका साहू (12)

- लोकपाल साहू (12)

- उनकुवार (50)

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर लगा झटका: प्रदेश सचिव ने छोड़ी पार्टी, गोली मारने की धमकी का लगाया आरोप

Advertisment
चैनल से जुड़ें