Advertisment

गुंडई से परेशान होकर सेना के जवान ने कलेक्ट्रेट के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

गुंडई से परेशान होकर सेना के जवान ने कलेक्ट्रेट के सामने किया आत्मदाह का प्रयास Being-troubled-by-Gundai-the-army's-young-uncle-and-nephew-tried-to-commit-suicide-in-front-of-the- Collectorate

author-image
Bansal News
गुंडई से परेशान होकर सेना के जवान ने कलेक्ट्रेट के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

रीवा। सेना के जवान बॉर्डर पर अपनी जान दांव पर लगाकर देश की रक्षा करता है। रात में लोग चैन से सोते हैं क्योंकि सरहद पर सैनिक हमारी रक्षा करता है। लेकिन कई बार सैनिकों के हितों की रक्षा पुलिस नहीं कर पाती। ऐसा ही एक मामला सामने आया है प्रदेश के रीवा जिले से। यहां सेना के जवान चाचा-भतीजे एक प्रॉपर्टी डीलर की गुंडई से इतने परेशान थे कि उन्होंने कलेक्ट्रेट के सामने ही पैट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने दोनों को आत्मदाह करने से रोक लिया। यहां रहने वाले जवान विप्र सिंह ने बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलर उनकी जमीन पर बॉउंड्री वॉल बना रही है। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। लेकिन पुलिस ने भी प्रापर्टी डीलर का ही पक्ष लिया और कोई कार्रावाई नहीं की गई।

Advertisment

यह है मामला
दरअसल जवान विप्र सिंह सेना के जवान हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं। यहां उनकी जमीन है जिसके पास एक प्रॉपर्टी डीलर कब्जा करना चाहता है। सोमवार को भी इसको लेकर दोनों पक्षों को बीच जमकर विवाद हुआ था। विप्र सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी। विप्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह डीएसपी ऑफिस पहुंचे तो उनसे डीएसपी ने अभ्रद्रता भी की। इतना ही नहीं डीएसपी ने विप्र सिंह को पुलिस के हाथों थाने भिजवा दिया। इसके बाद परेशान होकर विप्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के सामने पैट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद लोगों के बीच यह देख हड़कंप मच गया। लोगों ने आत्मदाह करने से रोक लिया।

Bansal Group Bansal News Breaking News CG Breaking News police bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansal mp Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal arop atmdah collectorate gundai pareshan reeva sainik sena ke jawan sena ke jawan ne kiya atmdah ka prayas vipra singh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें