Advertisment

Bed Tea Side Effects: उठते से ही पीते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है हार्ट रेट

Bed Tea Side Effects: उठते से ही पीते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है हार्ट रेट bed-tea-side-effects-drink-tea-as-soon-as-you-wake-up-so-be-careful-heart-rate-can-increase

author-image
Preeti Dwivedi
Bed Tea Side Effects: उठते से ही पीते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है हार्ट रेट

नई दिल्ली। अगर आप भी Bed Tea Side Effects सुबह उठते ही साथ सुबह—सुबह सबसे पहले चाय पीते है। तो ये खबर आपके लिए है। खाली पेट चाय पीने के आपको भारी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जी हां सुबह खाली पेट चाय पीना मोटापे को तो बढ़ापा देता ही है साथ ही साथ तनाव को भी बढ़ाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये आदत आपके पेट में अल्सर जैसी गंभीर बीमारी को भी जन्म दे सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

Advertisment

चाय में मौजूद ये चीजें होती हैं खतरनाक —
चाय में पाए जाने वाले कैफीन, एल-थायनिन और थियोफाइलिन जैसे तत्व आपको सक्रिय जरूर रखते हैं। लेकिन आपको बता दें इससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां तक कि इससे आपको सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द और घबराहट की समस्या तक पैदा हो सकती है।

हो सकती है अपचन की समस्या —
बेड टी लेने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर पाता. इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच, पेट फूलने और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसका कारण हम आपको बताते हैं। दरअसल हमारी संसकृति में आयुर्वेद की बात करें तो इसमें पेट के लिए एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है पित्त। जिसके अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीने (Bed Tea Side Effects) से पित्त रस बनने की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो जाती है। ऐसा होने से आपको मिचली और घबराहट की शिकायत हो सकती है।

बढ़ सकता है अल्सर का खतरा —
लंबे समय तक खाली पेट चाय पीने की आदत अल्सर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को बढ़ा देती है। इससे बचने के लिए आपको अपनी इस आदत में बदलाव लाना चाहिए।

Advertisment

हड्डियों को नुकसान —
खाली पेट चाय पीने की आदत हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाती है। खाली पेट चाय पीने से शरीर में वात दोष बढ़ जाता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही आपको जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

तनाव की वजह —
चाय और कॉफी में कैफीन बहुत अधिक होता है। खाली पेट चाय पीने से गुस्सा, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ सकता है।

बिगड़ सकता है ब्लडप्रेशर —
अगर आपको भी ब्लड प्रेशर की शिकायत बनी रहती है तो उस स्थिति में आपको खाली पेट चाय पीने की आदत पूरी तरह से त्याग देनी चाहिए। ये आदत ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी बेहद नुकसान पहुंचाती है। सुबह पी गई चाय में मौजूद कैफीन बहुत तेजी से शरीर में घुल जाता है। जो आपके दिल के Heart Rate के साथ—साथ Blood Pressure को भी प्रभावित कर सकता है।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

unhealthy habits Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP High blood pressure digestion problem bone health Bed Tea Side Effects bed tea bansal tag bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें