Advertisment

Beauty Parlor Ban: अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बैन, तालिबान ने कहा- एक महीने में तमाम ब्यूटी सैलून बंद किए जाएं

author-image
Bansal news
Beauty Parlor Ban: अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बैन, तालिबान ने कहा- एक महीने में तमाम ब्यूटी सैलून बंद किए जाएं

अफगानिस्तान।  अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन तालिबान ने देश में तमाम ब्यूटी पार्लर बंद करने का ऑर्डर जारी किया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को एक महीने का वक्त दिया गया है। हालांकि, इस बैन की वजह नहीं बताई गई है।

Advertisment

तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से उसने लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा और नौकरी से जुड़े तमाम अधिकार छीन लिए हैं।

तालिबान ने कहा- ये जरूरी फैसला

# तालिबान की होम मिनिस्ट्री ने ब्यूटी पार्लर बैन किए जाने के आदेश जारी किया है । अफगानिस्तान में हजारों ब्यूटी पार्लर हैं। इनकी ओनरशिप महिलाओं के पास ही है। इस फरमान से इन महिलाओं का रोजगार छिन जाएगा। ज्यादातर पार्लर महिलाओं ने घर में ही खोले थे और यहां किसी भी पुरुष के आने पर सख्त पाबंदी थी।

#  हैरानी की बात यह है कि तालिबान हुकूमत ने अब तक ब्यूटी पार्लर बंद करने के फैसले की वजह नहीं बताई। इस बारे में ने जब सवाल किया तो तालिबान की तरफ से कहा गया- एक महीना गुजर जाने दीजिए, वजह इसके बाद ही बताई जाएगी।

Advertisment

# 20 साल तक अफगानिस्तान में हजारों ब्यूटी पार्लर थे। तब तालिबान ने कई बार कहा था कि इन पार्लर का इस्तेमाल फिजूल की बातों और गॉसिप के लिए होता है।

अच्छा होता यहां महिलाएं होती ही नहीं’

तालिबान के फैसले के बाद काबुल के एक ब्यूटी पार्लर की मैनेजर ने कहा- बेहतर तो ये होता कि तालिबान अफगानिस्तान से महिलाओं को ही निकाल देता। उनका वजूद ही खत्म कर देता। अब तो मौत ही बेहतर है। अच्छा होता अगर हमने अफगानिस्तान में जन्म ही नहीं लिया होता।

पिछले दिनों तालिबान ने एक आदेश में कहा था कि UN से जुड़े NGOs में भी महिलाएं काम नहीं कर सकेंगी। इसके बाद सरकारी नौकरी में बची हुईं बाकी महिलाओं को भी बेहद गुपचुप तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया।

Advertisment

ब्यूटी पार्लर बंद किए जाने के लिए तालिबान हुकूमत ने लेटर हेड पर ऑर्डर जारी किया है। इस पर सुप्रीम लीडर हिब्तुल्लाह अखुंदजादा के दस्तखत हैं।

ये भी पढ़ें :

Salaar Teaser Out: ‘सालार’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, ताबड़तोड़ एक्शन से नजरें हटाना होगा नामुमकिन

Bullet Train: 2026 तक बुलेट ट्रेन का शुरू होगा संचालन, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

Advertisment

SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection: कार्तिक-कियारा की जोड़ी ने फैंस को बनाया दीवाना, अब तक इतनी की कमाई

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

Football: भारत के वो टॉप खिलाड़ी, जिनके बारे में सबको जानना चाहिए

ban afghanistan अफगानिस्तान तालिबान Taliban प्रतिबंध Beauty parlor ban in Afghanistan: Taliban said- Close all beauty salons in a month Parlor salons will tell the reason later पार्लर सैलून
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें