Advertisment

हार के बाद एक्शन में बीसीसीआई: न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप, अब मुश्किल में रोहित-विराट, अश्विन और जडेजा!

Team India: हार के बाद एक्शन में बीसीसीआई, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप, अब मुश्किल में रोहित-विराट, अश्विन और जडेजा!

author-image
BP Shrivastava
Team india

Team India: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन सुर्खियों में है। घर में ही भारत का क्लीन स्वीप हो गया है। क्रिकेट फैंस से लेकर बोर्ड के अफसर अपसेट हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हार के कारणों की समीक्षा करेगा। माना जा रहा है टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है। सूत्र बताते हैं बीसीसीआई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले दौर की शुरुआत से पहले सीनियर प्लेयर्स को धीरे-धीरे बाहर का रास्ता दिखाया (Team India) जाएगा।

Advertisment

ये खिलाड़ी हैं बोर्ड के टारगेट पर

इस बात की पूरी संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से कम से कम दो के लिए अंतिम हो सकती है। ये चारों प्लेयर्स अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम चरण में (Team India) हैं।

रोहित शर्मा ने भारत के टेस्ट फ्यूचर पर क्या कहा?

publive-image

जब कप्तान रोहित शर्मा से भारत के टेस्ट भविष्य के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'देखिए, मुझे नहीं लगता कि हम इतना आगे की सोच सकते हैं। अगली सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है, जो कि ऑस्ट्रेलिया है।' उन्होंने कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज से आगे नहीं देख रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हमारे लिए बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बाद क्या होगा, इसके बारे में सोचने के बजाय हम उस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे।'

जानकार बता रहे हैं कि बीसीसीआई (Team India) के दिग्गजों और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित के बीच उम्रदराज खिलाड़ियों के साथ टीम के आगे बढ़ने के बारे में अनौपचारिक चर्चा जरूर होगी।

Advertisment

सुपर सीनियर्स पर गिरेगी गाज!

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ' हार का निश्चित रूप से आंकलन किया जाएगा और यह अनौपचारिक हो सकता है क्योंकि टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होनी है। यह एक बड़ी हार है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज करीब है और टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अभी कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।'

उन्होंने कहा, 'भारत (Team India) अगर इंग्लैंड में खेल जाने वाले WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है, तो इस बात की पूरी संभावना होगी कि इन चारों में से कुछ नाम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में नहीं होंगे। इन चारों ने घरेलू मैदान पर संभवतः एक साथ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है।' यह माना जा रहा है कि बीसीसीआई 2011 की कहानी को दोहराने से बचना चाहता है जब टीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई है। बोर्ड चयनकर्ताओं, विशेष रूप से अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को योजना के बारे में दिग्गज क्रिकेटरों से बात करने की जरूरत होगी।

यंग प्लेयर्स को मौका दे सकता बीसीसीआई

टीम इंडिया (Team India) WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में अब भी बनी हुई है। उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट खेलने हैं और उसमें से हर हाल में तीन मैच जीतने के साथ एक मुकाबला ड्रॉ कराना जरूरी है।

Advertisment

वहीं इसके बाद अगले WTC के लिए को अपनपा अभियान इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू होगा। इसका आगाज 20 जून से होगा। इसमें सिलेक्शन कमेटी साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को मौका देकर लम्बे समय के लिए प्लानिंग कर सकती है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए करीब-करीब तैयार हैं।

वाशिंगटन सुंदर करीब अगले 10 वर्षों के लिए एक मजबूत

संभावना के रूप में उभर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज समाप्त होने के बाद भारत में अश्विन के करियर पर चर्चा हो सकती है। बेहतर फिटनेस और विदेशी पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी करने वाले जडेजा को बरकरार रखा जा सकता है, हालांकि भारतीय परिस्थितियों में अक्षर पटेल उन्हें चुनौती देने को तैयार हैं। इस दौड़ में मानव सुथार भी तेजी से आगे बढ़ रहे है।

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: एशिया कप इतिहास में भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज बने रविंद्र जडेजा, इस महान गेंदबाज को छोड़ा पीछे

Advertisment

रोहित-विराट का खराब प्रदर्शन

publive-image

रोहित शर्मा ने फरवरी 2021 के बाद 35 टेस्ट पारियों में 37.18 की औसत से 1210 रन बनाए हैं। पिछली 10 पारियों में वह सिर्फ दो फिफ्टी लगा सके हैं और उन्होंने 6 पारियों में 10 से कम रन बनाए हैं। विराट कोहली का प्रदर्शन और निराश करने वाला रहा है। उन्होंने पिछली 25 पारियों में 30.91 की औसत से 742 रन जोड़े हैं। रोहित ने इस दौरान जहां चार सेंचुरी लगाए हैं तो वहीं कोहली सिर्फ एक सेंचुरी जमा सके हैं और वह भी अहमदाबाद की सपाट पिच पर। जसप्रीत बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, लेकिन उनके कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए इसे ज्यादा लंबे समय तक नहीं खींचा जा सकता है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत में से किसी को टेस्ट टीम की कमान सौंपी जा सकती (Team India) है।

ये भी पढ़ें: 24 साल बाद टीम इंडिया का घर में सूपड़ा साफ: एजाज पटेल के आगे सब हुए ढेर, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप

स्पोर्ट्स न्यूज विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रोहित शर्मा रवींद्र जडेजा भारत- बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज भारत टेस्ट सीरीज हारा न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप टीम इंडिया क्रिकेट न्यूज आर अश्विन World Test Championship virat kohli Team india sports news Rohit Sharma Ravindra Jadeja r ashwin New Zealand did a clean sweep india vs new zealand test series India lost the test series cricket news
Advertisment
चैनल से जुड़ें