Advertisment

Bath Is Harmful : क्या रोज नहाने से शरीर को होता है नुकसान, क्या कहती है रिसर्च

Bath Is Harmful : क्या रोज नहाने से शरीर को होता है नुकसान, क्या कहती है रिसर्च bath-is-harmful-does-daily-bath-cause-harm-to-the-body-what-research-says-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Bath Is Harmful : क्या रोज नहाने से शरीर को होता है नुकसान, क्या कहती है रिसर्च

Bath Is Harmful  : वैसे तो रोजाना नहाना सेहत के लिए health अच्छा माना जाता है। health bath reserch लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि प्रतिदिन नहाने से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे ​बल्कि इसे लेकर की गई एक रिसर्च बता रही है। जी हां आपको बता दें इसे लेकर अमेरिका और वाशिंगटन में यूनिवर्सिटीज द्वारा एक रिसर्च की गई है। जिसमें एक कहा गया है कि रोजाना नहाने से शरीर की त्वचा को तो नुकसान होता ही है साथ ही साथ स्कीन संबंधी रोग भी होते हैं। चलिए जानते हैं ​आखिर रिसर्च में क्या कहा गया है।

Advertisment

ठंड में रोज नहाना नुकसानदायक —
क्या कहती है रिसर्च —

  • आपको बता दें दरअसल रोजाना नहाने को लेकर दो रिसर्च की गई हैं जिनके अनुसार अमेरिकी विश्वविद्यालय द यूनिवर्सिटी ऑफ उतह के जेनेटिक्स साइंस सेंटर के एक अध्ययन के अनुसार, “ज्यादा नहाना हमारे मानव शरीर के सुरक्षातंत्र को नुकसान पहुंचाता है। रोगाणुओं-विषाणुओं से लड़ने वाली क्षमताएं कमजोर पड़ जाती हैं। खाना पचाने और उसमें से विटमिन व अन्य पोषक तत्वों को अलग करने की क्षमता भी प्रभावित होती है।
  • जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी (वॉशिंगटन डीसी, यूएस) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सी ब्रैंडन मिशेल के अनुसार नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं जिससे गुड बैक्टीरिया भी हट जाते हैं। ये बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी सपॉर्ट करते हैं। इसलिए सर्दियों में हमें हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए।
  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी की संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलाइन लारसन के द्वारा जो एक अध्ययन किया था उसके अनुसार “रोजाना नहाने से स्‍कीन रूखी और कमजोर पड़ जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए रोज नहीं नहाना चाहिए।”

क्या कहता है साइंस —
आपको बता दें नहाने को लेकर साइंस का मानना है कि प्रतिदिन नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। साथ ही शरीर के नैचुरल आयल भी इफेक्ट होते हैं। कई स्किन स्पेशलिस्ट मानते हैं कि हमारे शरीर की स्किन यानि त्वचा में अपने आप को स्वत: साफ करने की क्षमता होती है। अगर आप ठंडों में गर्म पानी से नहाते हैं तो ये आपकी स्किन के नैचुरल आयल को खत्म कर देता है। इसलिए विज्ञान मानता है कि ठंड में सप्ताह में दो—तीन बार ही नहाना चाहिए।

नाखूनों को भी पहुंचता है नुकसान
विज्ञान मानता है कि सर्दियों में प्रतिदिन गरम पानी से नहाने से व्यक्ति हमारे नाखूनों को भी नुकसान होता है। वो इसलिए क्योंकि नहाते वक्त आपके नाखून पानी सोख लेते हैं। जिसके बाद वे मुलायम हो जाते हैं। इस वजह से शरीर का नेचुरल ऑयल निकल जाता है। इसका परिणाम ये होता है कि नाखून रूखे और कमजोर हो जाते हैं। इससे उनकी कुदरती चमक और चिकनाई कम हो सकती है। इससे नाखून के सूख जाने और कमजोर पड़ने की आशंका बढ़ जाती है।

Advertisment

रोजाना नहाने वालों में ये देश सबसे आगे —
हाल ही में नहाने वालों को लेकर एक सर्वे किया गया है जिसके अनुसार नहाने के मामले में दुनिया से शीर्ष देशों में भारत, जापान और इंडोनेशिया के लोग शामिल लें। आपको बता दें अमेरिका व पश्चिम के देशों में भी ये कई शोधों में साबित हो चुका है कि रोजाना नहाना केवल पैसे की बर्बादी ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर भी हानिकारक है।

cold weather bath benefits bath habits bath in cold weather bath-is-harmful daily bath daily bath is injurious for health dont bath daily hot water for bath how much good to take daily bath
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें