Advertisment

Bath after meal: खाना खाने के बाद नहाने की आदत है तो हो जाएं सावधान, जानें सेहत को क्या हो रहे नुकसान

author-image
Bansal news

नहाने के बाद खाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक सेहतमंद आदत है। यह न सिर्फ शरीर को एक्टिव बनाता है, बल्कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते है इसके फायदे ...नहाने से शरीर का टेम्परेचर बैलेंस रहता है, जिससे खाना पचाने की प्रक्रिया सही रहती है। नहाकर खाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर रहती है। पाचन मजबूत होता है और शरीर हल्का महसूस करता है। नहाने के बाद बॉडी फ्रेश और मन शांत रहता है। ऐसे में जब आप खाना खाते हैं, तो मन भी खुश रहता है और दिनभर की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी से होती है। तनाव भी कम होता है। नहाने से शरीर पर मौजूद धूल, पसीना और कीटाणु साफ हो जाते हैं। ऐसे में जब आप खाना खाते हैं तो शरीर में बैक्टीरिया नहीं पहुंचते और बीमारियों से बचाव होता है। खाना खाने के तुरंत बाद न नहाएं। इससे शरीर में ब्लड फ्लो पेट की जगह त्वचा की ओर बढ़ता है, जिससे पाचन बाधित होता है। खाने के बाद कम से कम 2 घंटे बाद ही नहाएं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें