Advertisment

Bastar Flood Aid: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के लिए MP के बाद गोवा सरकार देगी 5 करोड़ रुपए की मदद, CM साय ने जताया आभार

Bastar Flood Aid : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। मध्यप्रदेश के बाद अब गोवा सरकार ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है और 5 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं।

author-image
Shashank Kumar
Bastar Flood Aid

Bastar Flood Aid

Bastar Flood Aid : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग (Bastar Flood Affected Areas) में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही बारिश से कई गांव जलमग्न हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस कठिन परिस्थिति में एकजुटता दिखाते हुए गोवा सरकार (Goa Government Help Bastar Flood Victims) ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

Advertisment

गोवा सरकार ने बस्तर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार (MP Government Aid) ने भी बस्तर पीड़ितों की मदद के लिए राशि दी थी।

CM साय ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत (Dr. Pramod Sawant) का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद। यह सहयोग प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत में मददगार साबित होगा।”

साय ने आगे कहा कि यह कदम दर्शाता है कि देश हर संकट में एकजुट (National Unity in Disaster) होकर खड़ा रहता है। आपदा की घड़ी में यह सहयोग निश्चित रूप से बस्तर के प्रभावित परिवारों को संबल देगा।

Advertisment

बस्तर में अब भी हालात चुनौतीपूर्ण

बस्तर के कई इलाकों में भारी बारिश और नदियों के उफान से हालात गंभीर बने हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर अब भी लोग प्रभावित हैं। सरकार ने पीड़ितों तक मदद पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:   CG Congress ED Summon: कांग्रेस दफ्तर तक पहुंची ED, शराब घोटाला केस में PCC महामंत्री को समन, लखमा की मुश्किलें और बढ़ीं

राष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल

मध्यप्रदेश और अब गोवा सरकार की मदद से यह साफ है कि प्राकृतिक आपदा के समय राजनीतिक और भौगोलिक सीमाएं (State Solidarity in Disaster) मायने नहीं रखतीं। जरूरत है केवल सहयोग की, और यही भावना बस्तर के लोगों को मजबूती दे रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG: सरगुजा में भी होगा ओलिंपिक, डिप्टी CM अरुण साव की घोषणा, बिलासपुर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Chief Minister Vishnudev Sai Bastar flood news Bastar Flood 2025 Bastar Flood Victims MP Government Help Goa Government Aid Bastar Flood Relief CM Relief Fund
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें