/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/basant.jpg)
भोपाल। बसंत पंचमी महोत्सव के दृष्टिगत स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा 10नं. मार्केट स्थित राग भोपाली परिसर में 03 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 4 फरवरी से 6 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक आयोजित किये जा रहे है।
इसके साथ ही दीदी कैफे द्वारा स्वयं के ’’बाटी सेन्टर’’ का शुभारंभ भी किया गया है। कार्यक्रम में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदाय किया जा रहा है।
शिक्षित महिला सम्मिलित कर समूह बनाया
कार्यक्रम में आज वृद्धजनों के लिए फैशन शो किया गया। इस अनूठे फैशन शो ’’रंग दे बसंती’’ का आयोजन किया गया। फैशन शो में वृद्धजन, बस्ती क्षेत्र (स्लम एरिया) के बच्चों के साथ एक शिक्षित महिला सम्मिलित कर समूह बनाया, जिसे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रेम्प वॉक कराया गया। इसमें अपना घर वृद्धाश्रम के वृद्धजन एवं अशासकीय संगठन एकजूट द्वारा चयनित स्लम एरिया के बच्चे के साथ लीडिंग लेडिज के रूप में एक शिक्षित महिला को शामिल किया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें