Advertisment

barwani news: यहां हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ! जंगल में घुसी पुलिस

barwani news: यहां हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ! जंगल में घुसी पुलिस The biggest action ever happened here! police entered the forest

author-image
Bansal News
barwani news: यहां हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ! जंगल में घुसी पुलिस

बड़वानी। जिले की पुलिस टीम को यहां अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने जंगलों में दबिश देते हुए यह कार्रवाई की, जिसमें 51 अवैध हथियार व हथियार बनाने की सामग्री जब्त की है। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

एसपी दीपक कुमार शुक्ला के अनुसार वरला के उमरटी गांव के जंगल में कार्रवाई करते हुए 51 देशी पिस्टल व कई आधे बने हुए कट्टे सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। मार्केट में इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी जा रही है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1567866266043699201

पुलिस के अनुसार बलजीत सिंग पुत्र ख्यालसिंग सिकलीगर 23 वर्ष, राजेन्द्र सिंह पुत्र प्रितमसिंह बरनाला 24 वर्ष, परबतसिंग पुत्र धरमसिंग सिकलीगर 26 वर्ष को गिरफ्तर किया गया है। वहीं 13 देशी पिस्टल, 28 देशी कटटे, 9 आधी निर्मित पिस्टल, 1 नग आधा निर्मित देशी कटटा  सहित 51 हथियार जब्त किए गए हैं।

बड़वानी पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों के विरुद्ध हमारी यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने स्पेशल ऑपरेशन किया है। कुल 51 फ़ायर आर्म्स (पिस्टल/कट्टे) के साथ ही हथियार निर्माण करने की सामग्री ज़ब्त की गई है। तीन इनामी सिकलीगरों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

— SP Barwani (@sp_barwani) September 8, 2022

hindi news MP news madhya pradesh news Barwani news illegal weapons biggest action illegal arms seized police action in barwani sikligars SP Deepak Kumar Shukla
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें