Advertisment

बारिश के मौसम में ये 7 चीजें खाने से करें परहेज, हो सकता है गंभीर संक्रमण का खतरा

किसी भी मौसम की तुलना में हम सबसे अधिक बीमार इसी मौसम में पड़ते हैं। बारिश में ये 7 चीजें खाने से करें परहेज - Barish me Kya Nahi Khaye.

author-image
Shyam Nandan
बारिश के मौसम में ये 7 चीजें खाने से करें परहेज, हो सकता है गंभीर संक्रमण का खतरा

Barish me Kya Nahi Khaye: बारिश के मौसम में कुछ अच्छा, चटपटा और तली-भुनी चीजें खाने की इच्छा सबको होती है। तभी तो बारिश की बूंदों को बरसते देख कर हम सभी कह उठते हैं, “चाय के साथ पकौड़े मिल जाते तो मजा आ जाता”।

Advertisment

लेकिन क्या आप जानते हैं, बारिश में हमें खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि किसी भी मौसम की तुलना में हम सबसे अधिक बीमार इसी मौसम में पड़ते हैं।

बारिश के असर से होता है ये

बारिश के मौसम में एक तो हमारा पाचन-तंत्र थोड़ा सुस्त हो जाता है। दूसरा, इस मौसम में अत्यधिक नमी होती है। जिससे वायरस, बैक्टीरिया, फंगस और अन्य कीटाणु अनाजों, फलों और सब्जियों को दूषित कर देते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

इस मौसम में सही डाइट न लेने से पाचन की प्रक्रिया से जुड़े अंग, जैसे पेट, अग्न्याशय और छोटी आंत सही से काम नहीं कर पाते हैं। गैस, एसिडिटी, सूजन और पेट भरा होने का लगातार एहसास जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। खानपान गलत होने से इस मौसम में दस्त, फ़ूड प्वॉयजनिंग, पेट फूलना, आंत्र-ज्वर और पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं उत्त्पन्न हो जाती हैं।

Advertisment

बारिश के मौसम में क्या खाएं, क्या नहीं

barish-me-kya-nahi-khaye

जब हम ये जान गए है कि बारिश के मौसम में हमारा पाचन-तंत्र कमज़ोर हो जाता है। तो आइए जानते हैं, बारिश के मौसम में क्या-क्या खाने से परहेज करना चाहिए।

नीचे खाने-पीने की कुछ सब्जियों और खाद्य-सामग्रियों के बारे में बताया गया है, जिसके सेवन से हम संक्रमित हो सकते हैं। हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग, दादी-नानी इस मौसम में इन्हें खाने के लिए मना करती हैं।

बारिश में न करें इन सब्जियों का सेवन

1. पालक (Spinach)

यह तो हम सभी जानते हैं कि पालक (Palak in Hindi - Spinach) कितनी पौष्टिक होती है। इसमें कई सारे लाभकारी विटामिन और खनिज होते हैं, जैसे विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, आयरन, फोलेट और पोटैशियम आदि। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के मौसम में पालक खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में इसमें ऐसे कीड़े हो जाते हैं, जो आंखों से नहीं दिखते हैं। ये आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकते हैं।

Advertisment

यदि आपको पालक खाना ही है, तो इसको अच्छे से धोकर और सही से पकाकर खाने की सलाह दी जाती है।

2. पत्ता गोभी (Cabbage)

barish-me-kya-nahi-khaye

पत्ता गोभी खाने का सबसे उपयुक्त ठंढ का मौसम होता है। लेकिन आज कल यह सालोंभर मिलता है। बारिश के मौसम में पत्ता गोभी को खाने से परहेज़ करना चाहिए। क्योंकि, बरसात में इसमें हानिकारक बैक्टीरिया हो जाते हैं। जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसको बरसात के मौसम में खाने से बचना चाहिए।

3. साग और अन्य पत्तेदार सब्जियां (Saag and other leafy-vegetables)

जैसा कि ऊपर पालक के बारे में लिखा गया है, बारिश के मौसम में वही सारी बातें साग और अन्य पत्तेदार सब्जियों पर लागू होती हैं। इन सब्जियों में फंगस, बैक्टीरिया और कीटाणु चिपके होते हैं, जो धोने पर भी आसानी से धुल नहीं पाते हैं। इनका सेवन सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है।

Advertisment

4. बैंगन (Brinjal or Eggplant)

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, बरसात के मौसम में इसके अंदर कीड़े होने की आशंका ज्यादा होती है। यह बाहर से नहीं दिखता है। ये कीड़े जहरीले भी हो सकते हैं। इसलिए भोजन-विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में बैंगन खाने से परहेज़ करना चाहिए।

बारिश में न खाएं ये चीजें - Barish me Kya Nahi Khaye

barish-me-kya-nahi-khaye

5. तली-भुनी तैलीय चीजें (Deep Fried Foods)

बरसात के मौसम में तेल में अधिक तला-भुना खाना खाने से परहेज़ करना चाहिए। क्योंकि, बरसात के मौसम में हमारा पाचन तंत्र सुस्त और थोड़ा कमजोर हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में हमको सिर्फ हल्का और पौष्टिक आहार का ही सेवन करना चाहिए।

6. बासी भोजन (Stale Food)

बारिश में मौसम जहां तक संभव हो गर्म और ताज़ा भोजन करना चाहिए। बासी भोजन खाने से परहेज करना चाहिए. वातावरण में नमी और उमस अधिक होने से भोजन, जैसे चावल (भात), दाल और सब्जियां जल्दी ख़राब हो जाती हैं। इनका सेवन भूल से नहीं करना चाहिए. ये आपको फ़ूड प्वॉयजनिंग का शिकार बना सकती हैं।

Advertisment

7. पुराने डेयरी उत्पाद (Outdated Dairy Products)

दूध, पनीर, दही और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन भी बारिश के मौसम में संभल कर करना चाहिए। इनको खरीदते वक्त उनके पैकेट पर लिखी डेट जरूर देख लें। ज्यादा दिन हो जाने पर इन खाद्य-सामग्रियों में फंगस और बैक्टीरिया हो जाते हैं। जिसके सेवन से सेहत पर हानिकारक प्रभाव होता है।

ये भी पढ़ें:

>> Employees’ Provident Fund Organisation: ये है नौकरी वालों को मिलने वाला सबसे अच्छा फायदा, नहीं होती भविष्य की चिंता

>> MP News: सीएम शिवराज के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, रद्द करना पड़ा जन दर्शन कार्यक्रम

Advertisment

>> Place to Visit in Bareilly: बरेली में 200 Km के अंदर घूमने के लिए हैं कई शानदार हिल स्टेशन 

>> Raisen News: सोमेश्वर मंदिर में सदियों से कैद है महादेव, संतों ने सरकार को चेताया, कही ये बात

>> MP News: तिलक लगाकर स्कूल आए छात्रों को टीचर ने धमकाया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य जानकारी और सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। अमल में लाने के पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

बारिश के मौसम में क्या नहीं खाएं, बारिश में न खाएं ये सब्जियां, बारिश में ये 7 चीजें न खाएं, बारिश क्या नहीं खाएं, foods to avoid in rainy season, foods to avoid in rainy season in hindi, barish me na khaye ye chije, what not to eat in rainy season, barish me ye 7 chijen khane se kare parhej foods to avoid in rainy season in hindi, barish me kya nahi khaye

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें