Advertisment

Har Ghar Tiranga : बसंल न्यूज की हर घर तिरंगा यात्रा पहुंची बैंक ऑफ महाराष्ट्रा

Har Ghar Tiranga : बसंल न्यूज की हर घर तिरंगा यात्रा पहुंची बैंक ऑफ महाराष्ट्रा Bansal News launched Har Ghar Tiranga Yatra signature campaign in Bank of Maharashtra vkj

author-image
Bansal News
Har Ghar Tiranga : बसंल न्यूज की हर घर तिरंगा यात्रा पहुंची बैंक ऑफ महाराष्ट्रा

Har Ghar Tiranga : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के क्रम में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का प्रमुख न्यूज चौनल बंसल न्यूज हर घर तिरंगा फहराने (Har Ghar Tiranga) के संकल्प को साकार करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज बंसल न्यूज की हर घर तिरंगा यात्रा (Har Ghar Tiranga) राजधानी भोपाल की बैंक ऑफ महाराष्ट्रा (Bank Of Maharashtra Bhopal) के जोनल ऑफिस पहुंची। जहां बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के इस अभियान के तहत अपने अपने घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया और हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।

Advertisment

publive-image

हस्ताक्षर अभियान के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्रा (Bank Of Maharashtra Bhopal) के जोनल मेनेजर संदीप चौरसिया ने बंसल न्यूज और आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर घर तब जगमगाएगा जब तिरंगा लहराएगा। श्री चौरसिया ने लोगों से अपने घर पर तिरंगा लहराने की अपील करते हुए कहा कि कहा कि तिरंगा इस देश और देशवासियों की आन-बान और शान है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के हर घर पर तिरंगा फहराए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में लोगों में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सभी सदस्य इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए है।

[video width="352" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/08/Bite-01.mp4"][/video]

आपको बात दें कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) के तहत अगले महीने तीन दिनों तक देशभर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। इसी कड़ी में बंसल न्यूज सरकार के इस अभियान में अपनी सहभागिता दे रहा है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें