Advertisment

Bank Strike: अलर्ट! हड़ताल पर जाने वाले हैं बैंक कर्मचारी, 4 दिन बंद रहेगें Bank

Bank Strike March 2025 Details Update; यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

author-image
Ashi sharma
Bank Strike Alert

Bank Strike Alert

Bank Strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का असर पब्लिक और प्राइवेट दोनों क्षेत्र के बैंकों पर पड़ेगा। 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे।

Advertisment

इसके बाद 24 और 25 मार्च को हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं लगातार चार दिन तक प्रभावित रहेंगी। बैंक यूनियन्स की मांग है कि ग्रैच्युटी अधिनियम में संशोधन कर अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये की जाए और बैंक कर्मचारियों के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस सुनिश्चित किया जाए।

क्यों हो रही है हड़ताल?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने बैंक कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर यह हड़ताल का ऐलान किया है। इन मांगों में ग्रैच्युटी अधिनियम में संशोधन, बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा, कैडर में पर्याप्त भर्ती, और सरकारी कार्यालयों की तरह बैंकों के लिए पांच दिन का कार्य सप्ताह शामिल है। UFBU ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बातचीत के असफल होने के बाद यह हड़ताल का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- ईपीआईएल में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें अप्लाई, 40 से 70 हजार होगा वेतन

Advertisment

किन बैंकों पर पड़ेगा असर?

इस हड़ताल का असर पब्लिक सेक्टर के बैंकों (जैसे SBI, PNB, BoB) के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर के बैंकों (जैसे ICICI, HDFC) और ग्रामीण बैंकों पर भी पड़ेगा। हालांकि, अभी तक इन बैंकों ने हड़ताल को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सेवाओं में रुकावट की संभावना है।

4 दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे। 23 मार्च को रविवार की छुट्टी है, जबकि 24 और 25 मार्च को हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस तरह, बैंकिंग सेवाएं लगातार चार दिन तक प्रभावित रहेंगी।

बैंक यूनियन्स की मुख्य मांगें

  • ग्रैच्युटी अधिनियम में संशोधन कर अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये करने की मांग।
  • बैंक कर्मचारियों के लिए पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग।
  • बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रिक्त पदों को भरने की मांग।
  • कैडर में पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित करने की मांग।
Advertisment

UFBU क्या है?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) एक संगठन है जिसमें 9 प्रमुख बैंक यूनियन्स शामिल हैं। यह संगठन 8 लाख से अधिक बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। UFBU ने बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह हड़ताल का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- नौकरी को हो गए 30 साल, 55 हजार है बेसिक सैलरी, ऐसे केलकुलेट करें पेंशन?

bank strike Bank Strike March 2025 Bank Strike 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें