Advertisment

Bank Jobs 2025: इन भारतीय बैंकों में की जाएंगी 50 हजार नियुक्तियां, इसमें 21 हजार अधिकारी पदों पर होगी भर्ती

Bank Jobs 2025: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इस साल 50 हजार नई नियुक्तियां करेंगे। यहां इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के बारे में जानें।

author-image
Vishalakshi Panthi
Bank Jobs 2025 Bank Jobs

Bank Jobs 2025: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इस वित्त वर्ष में अपने कारोबार के विस्तार और बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग 50,000 नई नियुक्तियां करेंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इनमें से करीब 21,000 पद अधिकारियों के लिए होंगे, जबकि शेष में क्लर्क और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं।

Advertisment

भारतीय स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा 20 हजार नियुक्तियां होंगी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI), जो इन बैंकों में सबसे बड़ा है, इस साल लगभग 20,000 नियुक्तियां करेगा, जिनमें विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल होंगे। SBI ने पहले ही 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति कर ली है, जिससे देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिक्त पदों को भरा गया है। मार्च 2025 तक, SBI में कुल 2,36,226 कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें 1,15,066 अधिकारी शामिल थे। बैंक में औसतन प्रति पूर्णकालिक कर्मचारी की भर्ती लागत ₹40,440.59 रही है, और यहां कर्मचारियों का त्यागपत्र दर दो प्रतिशत से भी कम है।

पंजाब नेशनल बैंक में 5,500 पदों पर होगी भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB), जो देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक है, इस वित्त वर्ष में 5,500 से अधिक पदों पर भर्ती करेगा। मार्च 2025 तक पीएनबी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,02,746 थी। इसी तरह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी करीब 4,000 नई नियुक्तियों की योजना बनाई है।

Maharashtra CCMP Course: अब होम्योपैथिक डॉक्टर लिख सकेंगे एलोपैथिक डवाएं, करना होगा ये एक कोर्स

Advertisment

Maharashtra CCMP Course

Maharashtra CCMP Course: महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) ने होम्योपैथिक डॉक्टरों को एक 6 महीने का कोर्स (सर्टिफिकेट कोर्स इन मॉडर्न फार्माकोलॉजी – CCMP) पूरा करने के बाद ऐलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति दे दी है। इस फैसले को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

सरकारी नौकरी News Sbi recruitment Public sector banks to hire 50000 employees public sector banks jobs Public sector banks hiring in fy26 pnb hiring government jobs central bank of india vacancy bank jobs
Advertisment
चैनल से जुड़ें