Advertisment

Bank holidays: आज से 17 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके यहां खुले हैं या नहीं

Bank holidays: आज से 17 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके यहां खुले हैं या नहींBank holidays: Banks will be closed in these cities for 17 days from today, know whether they are open here or not

author-image
Bansal News
Bank holidays: आज से 17 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके यहां खुले हैं या नहीं

नई दिल्ली। देशभर में आज 7 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो चुकी है वहीं त्योहरों का सीजन भी शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए देशभर के कई शहरों के बैंकों में आने वाले 17 दिनों तक कामकाज बंद रहने वाले हैं। अगर आपको भी इन दिनों बैंक का कोई जरूरी काम करना है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल हर माह के आखिरी में आरबीआई (RBI)की तरफ से बैंकिग छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में सभी राज्यों के हिसाब से छुट्टी दी जाती है। वहीं आरबीआई (RBI) ने अक्टूबर माह की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 21 दिन बैंको (BANK) को बंद रखा गया है। अगर आप ये जान लें तो आपको बैंक के बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। तो आइए जानते है बैंक में किस दिन कामकाज बंद रहेंगे।

Advertisment

17 दिन बंद रहेंगे बैंक

आज यानी 7 अक्टूबर से आने वाले 17 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि यह बैंक देश के अलग-अलग राज्यों में बंद रहने रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अक्टूबर में बैंकों के लिए कुछ छुट्टीयां निर्धारित की गई हैं। जिसमें अक्टूबर में बैंकों में अलग-अलग जोन में कुल दस दिनों का सार्वजनिक अवकाश होगा। इसके अलावा बैंकों में हर रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार कामकाज नहीं होंगे। इस तरह अक्टूबर में 21 दिनों तक बैंक के काम काज बंद रहेंगे।

अवकाश की लिस्ट

7 अक्टूबर को चोरेल होउबा इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 9 अक्टूबर महीने का दूसरा शनिवार, 10 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश), 12 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा सप्तमी), अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। 13 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर अगरतला,भुबनेश्वर,गंगटोक,इंफाल,कोलकाता और पटना में के बैंकों में अवकाश रहेगा। 14 अक्टूबर दशहरे पर अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। 15 अक्टूबर दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी इंफाल और शिमला के अलावा सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 16 अक्टूबर को गंगटोक के बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर कटी बिहू गुवाहाटी में बैंक बंद, 19 अक्टूबर ईद ए मिलाद के मौके पर बारावफात अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 20 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन और लक्ष्मी पूजा के मौके पर अगरतला, चंडीगढ़, कोलकाता, बेंगलूरु, और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर शनिवार (महीने का चौथा शनिवार), 24 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश), 26 अक्टूबर विलय दिवस पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

इस तरह चेक कर सकते हैं अवकाश की लिस्ट

ग्राहक अब चाहें तो अवकाश की लिस्ट खुद भी चेक कर सकते हैं इसके लिए उन्हें रबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर जाना होगा। यहां ‘Bank Holidays’ का ऑप्शन दिखेगा जिसपर जाकर आप अवकाश की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Advertisment

sbi bank closed sbi rbi bank holidays list RBI Pradesh Breaking Hindi October Bank Holidays list MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya july bank holidays impotant bandk date how to check bank holidays Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP check the list of holidays before leaving business Breaking News breaking banknews banking services banking holiday banking bank news bank kab band hain Bank holidays: Banks will be closed for 15 days in July Bank Holidays list bank Holidays in October Bank Holidays bank holiday news update Bank holiday list in October bank holiday july Bank holiday in different states bank holiday bank holday today bank closed in October bank closed bank close list bank close bank bandh news bank band in October bank band bank band October bankband rahenge bank "Bank Holidays in October 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें