Advertisment

Bank holidays: अगस्त में पूरे 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank holidays: अगस्त में पूरे 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्टBank holidays: Banks will be closed for 15 days in August, check the list of holidays before leaving

author-image
Bansal News
Bank holidays: अगस्त में पूरे 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली। अगर आपको भी बैंक का कोई जरूरी काम करना है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि अगस्त के महीने में बैंक (BANK) पूरे 15 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक(BANK)से जुड़े काम निपटाने का सोच रहे हैं तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। दरअसल हर माह के आखिरी में आरबीआई (RBI)की तरफ से बैंकिग छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में सभी राज्यों के हिसाब से छुट्टी दी जाती है। वहीं आरबीआई (RBI) ने अगस्त माह की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 15 दिन बैंको (BANK) बंद रखा गया है। अगर आप ये जान लें तो आपको बैंक के बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। तो आइए जानते है बैंक में किस दिन कामकाज बंद रहेंगे।

Advertisment

15 दिन बंद रहेंगे काम काज
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अगस्त में बैंकों के लिए कुछ छुट्टीयां निर्धारित की गई हैं। जिसमें अगस्त में बैंकों में अलग-अलग जोन में कुल आठ दिनों का सार्वजनिक अवकाश होगा। इसके अलावा बैंकों में हर रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार कामकाज नहीं होंगे। इस तरह अगस्त में 15 दिनों तक बैंक के काम काज बंद रहेंगे।

अवकाश की लिस्ट
1 अगस्त, 2021 रविवार-सभी जोन,8 अगस्त, 2021रविवार -सभी जोन, 14 अगस्त, 2021 को दूसरा शनिवार-सभी जोन ,15 अगस्त, 2021 रविवार- सभी जोन, 16 अगस्त, 2021 फारसी न्यू ईयर- बेलापुर, मुंबई, नागपुर, 19 अगस्त, 2021 मुहर्रम-अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर, 20 अगस्त, 2021 ओनम- बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, 21 अगस्त, 2021 तिरुओणम- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, 22 अगस्त,2021 रविवार- सभी जोन, 23 अगस्त, 2021 श्री नारायण गुरु जयंती- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त, 2021 चौथा शनिवार- सभी जोन, 29 अगस्त, 2021 रविवार- सभी जोन, 30 अगस्त, 2021 जन्माष्टमी-अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर,लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, 31 अगस्त, 2021 श्री कृष्ण अष्टमी - हैदराबाद

इस तरह चेक कर सकते हैं अवकाश की लिस्ट

ग्राहक अब चाहें तो अवकाश की लिस्ट खुद भी चेक कर सकते हैं इसके लिए उन्हें रबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर जाना होगा। यहां 'Bank Holidays' का ऑप्शन दिखेगा जिसपर जाकर आप अवकाश की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Advertisment
बैंक एसबीआई अवकाश top 15 sbi"business sbi bank closed rbi bank holidays list RBI Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya july bank holidays impotant bandk date how to check bank holidays Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP check the list of holidays before leaving business Breaking News breaking banknews banking services banking holiday banking bank news bank kab band hain Bank holidays: Banks will be closed for 15 days in July Bank Holidays list bank Holidays in august Bank Holidays bank holiday news update Bank holiday list in august bank holiday july bank holiday bank holday today bank closed in August bank closed bank close list bank close bank bandh news bank band in August bank band bank band august bankband rahenge bank August Bank Holidays list
Advertisment
चैनल से जुड़ें