Advertisment

Bank Holidays In March 2024: मार्च में होली, महाशिवरात्रि के चलते इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays In March 2024: मार्च में होली, महाशिवरात्रि के चलते इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट,

author-image
Preeti Dwivedi
Bank Holidays In March 2024: मार्च में होली, महाशिवरात्रि के चलते इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

हाइलाइट्स

  • मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • RBI ने जारी की ​छुट्टियों की लिस्ट
  • होली, महाशिवरात्रि पर लंबा वीकेंड
Advertisment

Bank Holidays In March 2024: शुक्रवार से नए महीने मार्च की शुरुआत हो रही है। अगर आप भी मार्च में बैंक के लेनदेन संबंधी कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं या आपकी कोई एफडी (FD) मैच्योर होने वाली है तो आपको बता दें मार्च के 31 दिन में से 14 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे।

हालांकि ये सभी 14 छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होंगी। इसलिए जरुरी है कि आप भी अभी से तैयारी कर लें। यहां चेक कर लें मार्च में आने वाली सभी 14 छुट्टियों की लिस्ट। मार्च में होली (Holi 2024), महाशिवरात्रि (Mahashivratri) , गुड फ्राइडे (Good Friday 2024) आदि होने के चलते लंबी छुट्टियां आएंगीं।

   मार्च का पहला लंबा वीकेंड

मार्च के महीने में पहला वीकेंड (March First Long Weekend) 8 मार्च से शुरु होगा। इस दिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri Bank Holiday 2024) है। जो शुक्रवार को पड़ रही है। इसके दूसरे दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ेगा। इसके बाद दूसरा रविवार रहेगा। यानी मार्च का पहला लंबा वीकेंड 8 से 11 मार्च तक रहेगा।

Advertisment

   मार्च का दूसरा लंबा वीकेंड

मार्च में फाल्गुन माह का सबसे बड़ा त्योहार होली आएगी। बैंकों में 23 मार्च को महीने का चौथा शनिवार रहेगा। जिसके चलते हॉलिडे रहेगा। इसके बाद 24 मार्च को रविवार होने के साथ होलिका दहन भी होगा। इसके दूसरे दिन 25 मार्च को धुरैडी रहेगी। यानि 23 मार्च से 25 मार्च तक लगातार तीन दिन की छुट्टियां बैंकों (March Bank Holiday 2024) में रहेंगीं।

   RBI ने जारी की लिस्ट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (March Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी कर दी हैं। इसके अनुसार मार्च में इस बार छुट्टियों की भरमार रहेगी। RBI ने नेशनल स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.

आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार मार्च महीने के 31 दिनों में से 14 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहने वाले हैं। इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे. हालांकि आनलाइन लेनदेन जारी रहेगा।

Advertisment

   मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार से फरवरी का महीना शुरु हो रहा है। जिसमें महाशिवरात्रि, होली, गुड फ्राइडे आएगा। इसी के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार को भी हॉलि​डे रहेगा। अगर आप भी मार्च में बैंक संबंधी काम करने की सोच रहे हैं तो आप पहले मार्च में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक (Bank Holiday List 2024) कर लें। इसके लिए आपको जानना होगा कि कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

   मार्च में बैंकों की कुल छुट्टियों की लिस्ट

हर महीने के साप्ताहिक अवकाशों के अलावा मार्च में महाशिवरात्रि, होली (Holi Bank Holiday 2024), गुड फ्राइडे के साथ-साथ अलग-अलग त्योहारों के मौके पर भारत में राज्य स्तर पर अपने अनुसार छुट्टियां रहेंगी। (Bank Holiday 2024)

मार्च 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (March 2024 Bank Holiday List) 

Advertisment

1 मार्च, शुक्रवार: चापचर कुट मिजोरम

3 मार्च, रविवार:  पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

8 मार्च, शुक्रवार: महाशिवरात्रि

9 मार्च, शनिवार: पूरे भारत में महीने का दूसरा शनिवार

10 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

17 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत अवकाश

22 मार्च, शुक्रवार: बिहार दिवस (बिहार)

23 मार्च, शनिवार: पूरे भारत में महीने का चौथा शनिवार

24 मार्च, रविवार : पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

25 मार्च, सोमवार:  होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी कई राज्य

26 मार्च, मंगलवार:  दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार

27 मार्च, बुधवार: होली बिहार

29 मार्च, शुक्रवार: गुड फ्राइडे कई राज्य

31 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

 1 मार्च, शुक्रवार:  चपचार कुट

बुधवार- 1 मार्च को मिजोरम में चापचार कुट के उपलक्ष्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

 3 मार्च, रविवार - सप्ताहांत बैंक अवकाश

रविवार- 3 मार्च 2024 को देशभर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

 8 मार्च, शुक्रवार - महाशिवरात्रि / शिवरात्रि

कुछ राज्यों में त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद हैं।

 9 मार्च, शनिवार - महीने का दूसरा शनिवार

9 मार्च 2024 को महीने के दूसरे शनिवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

 10 मार्च, रविवार - सप्ताहांत बैंक अवकाश

रविवार, 10 मार्च 2024 को देशभर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

 17 मार्च, रविवार - सप्ताहांत बैंक अवकाश

रविवार, 17 मार्च 2024 को देशभर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

 22 मार्च, शुक्रवार - बिहार दिवस

बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

 23 मार्च, शनिवार - महीने का चौथा शनिवार

23 मार्च 2024 को महीने के चौथे शनिवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

 24 मार्च, रविवार - सप्ताहांत बैंक अवकाश

रविवार, 24 मार्च 2024 को देशभर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

 25 मार्च, सोमवार - होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/डोल जात्रा/धुलण्डी

इस दिन होली को लेकर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

 26 मार्च, मंगलवार - याओसांग दूसरा दिन/होली

याओसांग को लेकर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

 29 मार्च, शुक्रवार- गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे के मौके पर त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

 30 मार्च, शनिवार, चौथा शनिवार

30 मार्च 2024 को देश भर में चौथे शनिवार को लेकर बैंक बंद हैं।

 31 मार्च, रविवार - सप्ताहांत बैंक अवकाश

रविवार, 31 मार्च 2024 को देशभर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

Bansal News bank closed 2024 Bank Holidays In March 2024 holiday in 2024 march bank holiday 2024 march holiday 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें