Advertisment

Amit Mistry Death: नहीं रहे बंदिश बेंडिट्स फेम एक्टर अमित मिस्त्री, कार्डियक अरेस्ट से निधन

author-image
Shreya Bhatia
Amit Mistry Death: नहीं रहे बंदिश बेंडिट्स फेम एक्टर अमित मिस्त्री, कार्डियक अरेस्ट से निधन

मुंबई। बॉलीवुड के लिए बीता एक साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।  2020 के बाद अब 2021 में भी सितारों के जाने का दौर जारी है।  बीते गुरुवार को ही कंपोजर नदीम-श्रवण की जोड़ी के श्रणण राठौर (Shravan Rathod) का कोरोना के चलते निधन हो गया तो वहीं अब गुजराती सिनेमा और बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर अमित मिस्त्री (Amit Mistry) के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है।

Advertisment

https://twitter.com/ashokepandit/status/1385482334317682689

अमित मिस्त्री के निधन के पीछे की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। अमित कई गुजराती और हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में एक्टर नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में अहम रोल निभाते नजर आए थे. एक्टर के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मैनेजर ने दी जानाकारी

अमित मिस्त्री (Amit Mistry) के मैनेजर महर्षि देसाई ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'मैं खुद पूरी तरह सदमे में हूं. वो एकदम ठीक थे, अपने घर पर ही थे। उन्होंने किसी स्वास्थ्य समस्या की शिकायत भी नहीं की। नाश्ते के बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और ये दिल का दौरा था। उनका परिवार उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जा सका। मनोरंजन उद्योग के लिए उनके जैसे अभिनेता को खोना एक बड़ा क्षति है और मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा।

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें