Advertisment

CG में भीषण हादसा: बालोद में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 4 महिला- एक बच्चा समेत 7 की मौत, 6 लोग घायल

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें 4 महिला- एक बच्चा समेत 7 की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

author-image
BP Shrivastava
Balod Accident

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए भीषण सड़क हादसे में एक घायल की और मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। वहीं 6 घायलों का इलाज जारी है।
हादसा भानुप्रतापपुर- दल्ली राजहरा मार्ग रविवार देर रात को हुआ। जिसमें एक कार में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Advertisment

7 सीटर कार में 13 लोग सवार थे

जानकारी के मुताबिक 7 सीटर जायलो कार में 13 लोग सवार थे। जिले के डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरहापड़ाव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताते हैं 13 लोग कार में ही घंटों फंसे रहे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं।

एक इलाज के दौरान मौत, 6 की हालत गंभीर

अन्य 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से 1 की मौत उपचार के दौरान हो गई।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स की हड़ताल खत्म: एक ग्रुप की सरकार से सहमति, दूसरे ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

Advertisment

नामकरण संस्कार से लौट रहा था परिवार

बताया गया कि कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव के पास कार को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग बालोद, महासमुंद और कवर्धा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में इनकी गई जान...

  • दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम, उम्र 30, ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)।
  • सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम, उम्र 50 वर्ष, घोराड़ी महासमुंद।
  • मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ, उम्र 35 वर्ष, ग्राम घोराड़ी महासमुंद।
  • सगुन बाई कुंभकार, उम्र 50 वर्ष, ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा।
  • ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा, उम्र 55, ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)।
  • जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार, उम्र 7 वर्ष, ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में स्कूलों का समय बदला: कड़ाके की ठंड के चलते सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया

Advertisment
CG Accident Balod Accident Accident 7 died Truck hits car
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें