Advertisment

Balaghat Two Sisters Suicide Case : एक ही साड़ी का फंदा बनाकर दो सगी बहनों ने दी जान, ये वजह आई सामने

शहर में दो सगी बहनों ने फांसी Balaghat Two Sisters Suicide Case लगाकर जान दे दी। दोनों ने एक ही साड़ी का फंदा बनाया सुसाइड कर लिया। दोनों सगी बहनों ने जान क्यों दी इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई।

author-image
Bansal News
Uttar Pradesh: नाबालिग ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बालाघाट। शहर में दो सगी बहनों ने फांसी Balaghat Two Sisters Suicide Case लगाकर जान दे दी। दोनों ने एक ही साड़ी का फंदा बनाया सुसाइड कर लिया। दोनों सगी बहनों ने जान क्यों दी इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई। वहीं खबरें ये भी आ रहीं है कि दोनों सगी बहनें शादी के लिए रिश्ता तय नहीं होने से तनाव में थी, जिस कारण ये कदम उठाया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Advertisment

3 साल पहले पिता की हो चुकी है मौत
जानकारी के अनुसार आज सुबह वार्ड क्रमांक-11, बूढ़ी निवासी रीता कालसर्पे (38) और संगीता कालसर्पे (36) ने आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों के पिता महारूलाल कालसर्पे का निधन तीन साल पहले हो गया था। वहीं, मां मेहतरीन बाई की कुछ महीनें पहले मौत हो गई थी।

दोनों बहनों के दो भाई हैं
दोनों बहनों के दो भाई हैं। बड़ा भाई अनिल रायपुर में एक निजी कंपनी में काम करता है, जो मां के निधन के बाद से घर में बहनों के साथ रह रहा था। छोटा भाई सुनील बैतूल में बिजली कंपनी में कार्यरत है।

ब्यूटी पार्लर का काम करती थी रीता
मृतका रीता ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनें अपनी शादी नहीं होने से पिछले कई दिनों से तनाव में रहती थीं। लंबे समय से उनका कहीं रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था। जिसके कारण वे लोग डिप्रेशन में रह रही थी।

Advertisment
Two Sisters Suicide Case news in mp Balaghat Two Sisters Suicide Case balaghat two sisters hanging balaghat two sisters Balaghat
Advertisment
चैनल से जुड़ें