Advertisment

Eid Ul Adha 2021: आज देशभर में मनाया जा रहा हैं बकरीद, राष्ट्रपति और पीएम ने दी देशवासियों को बधाई

Eid Ul Adha 2021: आज देशभर में मनाया जा रहा हैं बकरीद, राष्ट्रपति और पीएम ने दी देशवासियों को बधाई, Bakrid is being celebrated across the country President and PM congratulate in Eid Ul Adha 2021

author-image
Shreya Bhatia
Eid Ul Adha 2021: आज देशभर में मनाया जा रहा हैं बकरीद, राष्ट्रपति और पीएम ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली। (भाषा) देश भर में आज बकरीद (Eid al Adha 2021) का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मस्जिदों में नमाज अदा करने की तैयारियां चल रही है दिल्‍ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) में भी लोग नमाज अदा करने पहुंचे। वहीं कोरोना वायरस (Coronavirus) के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रति बढ़ती चिंताओं के बीच दुनिया के अधिकतर देशों में मंगलवार को ईद-उल-अजहा (Eid al Adha) का त्‍योहार सादगी से मनाया गया. अमेरिका, ईरान, मलेशिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में सादगी से बकरीद मनाई गई।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर देशवासियों को बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘’ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा पर हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन समाज की बेहतरी के लिए सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।’’उल्लेखनीय है कि बुधवार को कोविड-19 वैश्विक महामारी के साये में ईद मनाई जा रही है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-अजहा प्रेम, त्‍याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्‍यक्‍त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्‍योहार है। आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्‍प लें।

Advertisment

हैप्पी ईद उल-अधा हैप्पी ईद अल-अधा २०२१ बकरीद नमाज बकरीद २०२१ भारत में बकरीद २०२१ भारत बकरीद २०२१ तारीख बकरीद 2021 बकरीद बकरा ईद 2021 जामा मस्जिद ईद-अल-अजहा ईद उल अधा भारत में 2021 की तारीख ईद उल अधा २०२१ ईद उल अजहा ईद 2021 ईद Social Distancing Ramnath Kovind PM Modi narendra modi Eid namaz Modi on twitter Kovind Kovid 19 jama masjid Eid-Uz-Zuha Eid ul-Adha 2021 Eid ul zu Eid Mubarak Eid Greetings Eid al-Adha 2021 eid al-adha eid al adha wishes eid al adha shayari eid al adha quotes eid al adha greetings EID Crowd corona virus corona Guidelines Bakrid 2021 bakrid bakra eid 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें