Advertisment

Baghdad Blasts: मध्य बगदाद में दो आत्मघाती बम विस्फोट, कम से कम 28 लोगों की मौत

Baghdad Blasts: मध्य बगदाद में दो आत्मघाती बम विस्फोट, कम से कम 28 लोगों की मौत

author-image
Bansal News
Baghdad Blasts: मध्य बगदाद में दो आत्मघाती बम विस्फोट, कम से कम 28 लोगों की मौत

बगदाद, 21 जनवरी (एपी) राजधानी बगदाद के भीड़ भरे बाजार में बृहस्पतिवार को दो आत्मघाती बम विस्फोटों (Suicide Bombing Baghdad) में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई जबकि 73 अन्य घायल हो गए।

Advertisment

देश में समय पूर्व चुनाव कराने की योजना को लेकर उत्पन्न तनाव और आर्थिक संकट के बीच मध्य बगदाद के बाब अल-शरकी कॉमर्शियल क्षेत्र (Bab al-Sharqi commercial area) में यह आत्मघाती हमले हुए हैं।

अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इराक की सेना ने बताया कि हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई है जबकि 73 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

अस्पताल और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई है जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्होंने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया को सूचना देने का अधिकार प्राप्त नहीं है।

Advertisment

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने कहा कि राजधानी में स्थित उसके सभी अस्पताल घायलों के इलाज में जुटे हैं।

सेना के प्रवक्ता याह्या रसूल ने बताया कि सुरक्षा बल दो आत्मघाती हमलावरों का पीछा कर रहे थे, जिन्होंने तयरान चौक के पास खुद को बम से उड़ा लिया।

बगदाद के भीड़भाड़ वाले बाजार में करीब तीन साल में पहली बार आत्मघाती हमला हुआ है। इससे पहले 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी द्वारा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा किए जाने के बाद इसी इलाके में आत्मघाती हमला हुआ था।

Advertisment
International News International Hindi News Bansal News Live Tv Bansal News Baghdad Twin Bombings News Baghdad Twin Bombings Baghdad Blasts News Today Baghdad Blasts Latest News Baghdad Blasts Hindi News Baghdad Blasts
Advertisment
चैनल से जुड़ें