Advertisment

Bagha Jatin: स्वतंत्रता सेनानी ‘बाघा जतिन’ के जीवन पर आधारित फिल्म दुर्गा पूजा के दौरान होगी प्रदर्शित, पढ़ें विस्तार से

author-image
Bansal news
Bagha Jatin: स्वतंत्रता सेनानी ‘बाघा जतिन’ के जीवन पर आधारित फिल्म दुर्गा पूजा के दौरान होगी प्रदर्शित, पढ़ें विस्तार से

कोलकाता। ‘बाघा जतिन’ के नाम से मशहूर स्वतंत्रता सेनानी जतींद्रनाथ मुखोपाध्याय के जीवन पर आधारित फिल्म दुर्गा पूजा के मौके पर पूरे पश्चिम बंगाल में प्रदर्शित की जाएगी। अरुण रॉय के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बाघा जतिन’ में अभिनेता देव मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Advertisment

‘8/12 बिनय बादल दिनेश’ और ‘एगारो’ जैसी पीरियड फिल्में बनाने वाले रॉय ने  बताया कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कहानियों ने उन्हें हमेशा आकर्षित किया है। मयूरभंज (ओडिशा) के जंगलों में ब्रिटिश पुलिस के साथ भीषण गोलीबारी के बाद 10 सितंबर 1915 को जतींद्रनाथ मुखोपाध्याय की 35 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। वह युगांतर और अनुशीलन समिति जैसे क्रांतिकारी समूहों के सदस्य थे। रॉय ने कहा कि यह फिल्म इस बात पर केंद्रित होगी कि मुखोपाध्याय को क्रांतिकारी बनने की प्रेरणा कैसे मिली।

उन्होंने बताया कि ‘बाघा जतिन’ बांग्ला भाषा में रिलीज होगी और इसका हिंदी रुपांतरण भी पेश किया जाएगा। रॉय के मुताबिक, मुखोपाध्याय को ‘बाघा जतिन’ नाम तब मिला था, जब उन्होंने 1906 में वर्तमान बांग्लादेश के कायाग्राम गांव में भटककर आए एक बाघ को अकेले ही मार डाला था। अभिनेता देव ने एक ट्वीट में कहा, “दुर्गा पूजा और नवरात्रि के शुभ अवसर पर, हम गर्व से फिल्म ‘बाघा जतिन’ पेश करेंगे। सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देने वाली यह फिल्म देव एंटरटेनमेंट की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है।”

ये भी पढ़ें :

Hollywood Acters Strike AI: अमेरिका में हड़ताल पर बैठे हॉलीवुड राइटर्स-एक्टर्स, AI को ठहराया जिम्मेदार

Advertisment

Tribal Museum Bhopal की ये हैं खास बातें, जो हम सभी को पता होनी चाहिए

Teacher Vacancy: इस राज्य में शिक्षकों की 50 हजार पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने किया एलान

Hollywood Acters Strike AI: अमेरिका में हड़ताल पर बैठे हॉलीवुड राइटर्स-एक्टर्स, AI को ठहराया जिम्मेदार

Viral Video: एक घंटे में किए इतने पुशअप कि बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए एक घंटे में कितने किए पुशअप्स

Advertisment

release date dev adhikari upcoming film Dev adhikari bagha jatin first look poster bagha jatin
Advertisment
चैनल से जुड़ें