Advertisment

Bageshwar Dham : मायानगरी पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दो दिवसीय दिव्य दरबार आज से

Bageshwar Dham : मायानगरी पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दो दिवसीय दिव्य दरबार आज से bageshwar-dham-pandit-dhirendra-shastri-reached-mayanagari-two-day-divine-court-from-today-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Bageshwar Dham : मायानगरी पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दो दिवसीय दिव्य दरबार आज से

मुंबई। Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री मायानगरी मुंबई पहुंच गए हैं। यहा एक बार फिर इनका दिव्य दरबार लगने वाला है। जी हां इसके पहले भी धीरेंद्र शास्त्री यहां पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। आपको बता दें यहां इनका दो दिन चलेगा। जिसमें देश—विदेश से लाखों में संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

हमेशा सुर्खियों में रहते हैं शास्त्री — Bageshwar Dham 
आपको बता दें मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि इसकी वजह कुछ भी हो लेकिन वे हमेशा सनातन धर्म के खिलाफ आवाज उठाते हैं। आज यानि 18 मार्च शनिवार से मायानगरी मुंबई में उनका दिव्य दरबार लगने जा रहा है।

पहले हो चुका है विवाद — Bageshwar Dham 
आपको बता दें पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। जिसके कारण वे विदेशों में भी दरबार लगा चुके हैं। अब चूंकि मुंबई एक बड़ा शहर है इसलिए यहां लगने वाले दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसी खबरें आई थीं कि जब पहले नागपुर में लगे दरबार में बाबा को कई लोगों ने पाखंडी कह दिया था।

छतरपुर में बागेश्वर धाम — Bageshwar Dham 

आपको बता दें पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके पंडित धीरेंद्र शास्त्री का धाम यानि बागेश्वर धाम राजधानी भोपाल से करीब 365 किमी दूर छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित है। जहां के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री हैं। Bageshwar Dham  इनके दरबार को देखते हुए कई लोग इन्हें चेलेंज भी दे चुके हैं। हालांकि कई लोग इनके पक्ष में भी खड़े होते हैं तो कई लोग इनके चमत्कारों को पाखंड बताते हैं।

Advertisment
MP Breaking News national news Bageshwar Dham Dhirendra Shashtri Dhirendra Shashtri in Mumbai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें