Advertisment

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कराई 95 लोगों की घर वापसी

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में दरबार लगा। 95 लोगों को घर वापसी कराई गई।

author-image
Bansal News
Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कराई 95 लोगों की घर वापसी

सागर। Bageshwar Dham मध्य प्रदेश के सागर जिले में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में बागेश्वर दरबार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां करीब 95 लोगों ने घर वापसी करते हुए हिंदु धर्म अपनाया है। यहां बहेरिया में छतरपुर के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सामने ईसाई धर्म छोड़कर लोगों ने सनातन धर्म अपनाया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- MP Kuno National Park: क्या शिफ्ट किए जाएंगे चीते? दो की मौत होने पर नई दिल्ली में होगी बैठक

सागर जिले बहेरिया में चल रही थी कथा

बाता दें कि सागर जिले बहेरिया में छतरपुर के बागेश्वर धाम Bageshwar Dham के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे थे। यहां उनका दिव्य दरबार भी लगाया जा रहा है। जहां उन्होंने करीब 95 लोगों की हिंदु धर्म में घर वापसी कराई।

यह भी पढ़ें- Ayodhya: होटल खोलने छोटी-बड़ी कंपनियों में लगी होड़, जानिए क्यों

Advertisment

अभियान लगातार चलता रहेगा

इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Bageshwar Dham ने लोगों के आह्वान किया कि अब आप इनके दाना-पानी की व्यवस्था कीजिए। उन्होने कहा कि सनातन धर्म से विमुख हुए लोगों की घर वापसी का अभियान यू ही लगातार चलता रहेगा। रविवार को सागर के बहेरिया में कथा का अंतिम दिन था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Midday Meal: बाजरे की रोटी और खिचड़ी का स्वाद चखेंगे बच्चे, जानिए इसके पोषक तत्व

पहले भी करा चुके हैं घर वापसी

बता दें कि बागेश्वर धाम Bageshwar Dham के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा लगातार ही हिंदु धर्म में घर वापसी कराई जा रही है। मध्य प्रदेश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी कथा के दौरान ओडिशा से आए दंपत्ति को हिंदू धर्म में घर वापसी कराई। बिलासपुर की एक मुस्लिम महिला ने भी यहां हिंदू धर्म में शामिल होने का ऐलान किया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Education Icon: 10 साल की उम्र में 77% से पास कर ली 10वीं क्लास, जानिए कैसे?

madhya pradesh Sagar Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Krishna Shastri
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें