Pandit Dhirendra Shastri on Mamta Kulkarni: अपने जमाने की मशहूर अदाकारा ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इसके मत में नहीं हैं और किसी को भी उसके प्रभाव में साधु, मंडलेश्वर या महामंडलेश्वर नहीं कह सकते हैं।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी हाल ही में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गई हैं। उन्होंने महाकुंभ में संन्यास लिया। जिसके बाद अब वह ‘यामाई ममतानंद गिरी’ के नाम से जानी जाएंगी।
कुलकर्णी के पट्टाभिषेक के बाद शुरू हुआ विवाद
ममता कुलकर्णी के पट्टाभिषेक के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने भी इस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि किन्नर अखाड़े ने एक स्त्री का महामंडलेश्वर क्यों बनाया है?
अखाड़े में पैसे लेकर पद दिए जा रहे हैं
शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने भी इसका विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अखाड़े में पैसे लेकर पद दिए जा रहे हैं। उन्होंने 13 अखाड़ों पर भी सवाल उठाए और कहा कि अखाड़ा परंपरा से भटक चुका है।