Bachpan Ka Pyar: बादशाह के साथ जलवे बिखेरता नजर आया 'बचपन का प्यार', गाना हुआ रिलीज -

Bachpan Ka Pyar: बादशाह के साथ जलवे बिखेरता नजर आया ‘बचपन का प्यार’, गाना हुआ रिलीज

Bachpan Ka Pyar

मुंबई। रैपर बादशाह ने बुधवार को “बचपन का प्यार” Bachpan Ka Pyar गीत का नया संस्करण पेश किया जिसमें इंटरनेट पर मशहूर हुए सहदेव दिरदो को देखा जा सकता है। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला है और उसकी उम्र 10 साल है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सहदेव को “बचपन का प्यार” Bachpan Ka Pyar गाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के बाद वह रातोंरात मशहूर हो गया था। खबरों के मुताबिक सहदेव ने 2019 में अपनी कक्षा में यह गाना गया था और उसके शिक्षक ने वीडियो बनाया था।

बुधवार को जारी हुए संगीत वीडियो का निर्देशन ‘बीटूगेदर प्रोस’ द्वारा किया गया है तथा इसमें सहदेव, बादशाह, गायिका आस्था गिल और संगीतकार रीको ने काम किया है। “पानी पानी” और “गेंदा फूल” जैसे लोकप्रिय एलबम लाने वाले बादशाह (35) ने कहा कि यूनिवर्सल म्यूजिक के लिए वह “बचपन का प्यार” Bachpan Ka Pyar का नया संस्करण पेश कर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि इस गीत ने आज के समय में सोशल मीडिया की ताकत का जश्न मनाने का अवसर दिया है। बादशाह ने कहा कि वह, रीको और आस्था एक नए हीरो सहदेव Bachpan Ka Pyar को पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गीत के नए संस्करण को हितेन ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल बादशाह ने लिखे हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password