Advertisment

Bachpan Ka Pyar: बादशाह के साथ स्वैग बिखेरता नजर आया "बचपन का प्यार" वाला सहदेव, जल्द आने वाला है गाना

Bachpan Ka Pyar: बादशाह के साथ स्वैग बिखेरता नजर आया "बचपन का प्यार" वाला सहदेव, जल्द आने वाला है गाना Bachpan Ka Pyar: Sahdev of "Bachpan Ka Pyar" was seen spreading swag with Badshah, song coming soon

author-image
Bansal News
Bachpan Ka Pyar: बादशाह के साथ स्वैग बिखेरता नजर आया

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए रातों-रात स्टार बनने वाला सहदेव आज देश में एक जाना पहचाना नाम हो गया है। सहदेव का गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चारों तरफ उसकी चर्चा हो रही है। वहीं बॉलिवुड के रैपर बादशाह ने भी सहदेव को वीडियोकॉल पर बात कर अपने घर आने का न्यौता दिया था। अब बादशाह ने सहदेव के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में बादशाह के साथ सहदेव (Sahadev Dirdo) भी स्वैग बिखेर रहा है। इसके साथ ही बादशाह ने जल्द ही गाना लॉन्च करने का भी बात कही है। बादशाह (Badshah) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सहदेव के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बचपन का प्यार जल्द आने वाला है"(Bachpan Ka Pyar Coming Soon)।

Advertisment

बादशाह के इस पोस्ट के बाद लोगों को सहदेव के साथ बादशाह के नए गाने Bachpan Ka Pyaar mera bhool nahi jana re) का इंतजार है। बता दें कि सहदेव का गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बादशाह ने उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। साथ ही उसे चंडीगढ़ स्थित अपने घर आने का न्यौता दिया था। अब बादशाह के साथ सहदेव भी गाने में नजर आएगा।

रातों-रात स्टार बन गया सहदेव...
छत्तीसगढ़ के सुकमा में रहने वाले सहदेव का गाया हुआ गाना रातों-रात सोशल मीडिया (Viral On Social Media) पर हिट हो गया था। देखते ही देखते सहदेव के गाने के लोग दिवाने हो गए। सहदेव का गाया हुआ गाना पूरे देश में वायरल हो गया है। दरअसल सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव ने यह गाना दो साल पहले 26 जनवरी के दिन गाया था। सहदेव के गाए इस गाने का वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। देखते ही देखते सहदेव का गाना पूरे देश में हिट हे गया।

लोगों ने सहदेव की गायकी को जमकर सराहा था। इतना ही नहीं सेलिब्रिटीज तक सहदेव के इस गाने के फैन बन गए। सहदेव के द्वारा गाया बचपन का प्यार पर इंस्टाग्राम में 12 हजार से भी ज्यादा रील्स बन चुके हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज सहदेव के गाने पर रील्स बना चुके हैं। अब सहदेव के इंडियन आइडियल आने की भी चर्चाएं तेज चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक इंडियन आइडियल की टीम ने सहदेव से संपर्क किया है।

Advertisment
Chhattisgarh Sukma bachpan ka pyar badshah badshah sahdev sahdev sehdev with baadshah singer bachpan ka pyar बचपन का प्यार बादशाह रैपर रैपर बादशाह सहदेव सिंगर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें