Advertisment

Bachpan Ka Pyar: इंडियन आइडल के सेट पर “बचपन के प्यार” ने मचाई धूम, इस रियलिटी शो से भी आया न्योता

Bachpan Ka Pyar: इंडियन आइडल के सेट पर “बचपन के प्यार” ने मचाई धूम, इस रियलिटी शो से भी आया न्योताBachpan Ka Pyar: On the sets of Indian Idol, "Childhood love" created a lot, this reality show also got an invitation

author-image
Bansal News
Bachpan Ka Pyar: इंडियन आइडल के सेट पर “बचपन के प्यार” ने मचाई धूम, इस रियलिटी शो से भी आया न्योता

सुकमा। सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए रातों-रात स्टार बनने वाला सहदेव आज देश में एक जाना पहचाना नाम हो गया है। सहदेव का गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चारों तरफ उसकी चर्चा हो रही है। वहीं अब सहदेव इंडियन आइडल के मंच पर पहुंच गया है। इंडियन आइडल पर सहदेव की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं इंडियन आइडल के सेट से सहदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सहदेव सिंगर अनु मलिक, आदित्य नारायण और सोनू कक्कड़ के साथ "बचपन का प्यार" गाना गाते और डांस करते दिखाई दे रहा है।
इस रियलिटी शो से भी न्योता
इंडियन आइडल के मंच पर धमाल मचाने के बाद सहदेव रियलिटी शो डांस दीवाने में भी जल्द नजर आएंगे। इतना ही नहीं यहां वह मंज में "बचपन का प्यार” गाना भी गाएंगे।

Advertisment

बदशाह ने शेयर की फोटो
बॉलिवुड के रैपर बादशाह ने भी सहदेव को वीडियोकॉल पर बात कर अपने घर आने का न्यौता दिया था। अब बादशाह ने सहदेव के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में बादशाह के साथ सहदेव (Sahadev Dirdo) भी स्वैग बिखेर रहा है। इसके साथ ही बादशाह ने जल्द ही गाना लॉन्च करने का भी बात कही है। बादशाह (Badshah) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सहदेव के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “बचपन का प्यार जल्द आने वाला है”(Bachpan Ka Pyar Coming Soon)।
बादशाह के इस पोस्ट के बाद लोगों को सहदेव के साथ बादशाह के नए गाने Bachpan Ka Pyaar mera bhool nahi jana re) का इंतजार है। बता दें कि सहदेव का गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बादशाह ने उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। साथ ही उसे चंडीगढ़ स्थित अपने घर आने का न्यौता दिया था। अब बादशाह के साथ सहदेव भी गाने में नजर आएगा।

Sukma singer bachpan ka pyar sehdev with baadshah sehdev sahdev Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi jagdalpur viral news jagdalpur news jagdalpur Chhattisgarh badshah sahdev badshah bachpan ka pyar
Advertisment
चैनल से जुड़ें