Advertisment

Bachha Chori: जिला अस्पताल से 6 माह का बच्चा चुरा ले गई महिला, कैमरे बंद, नहीं मिला कोई सुराग

Bachha Chori: जिला अस्पताल से 6 माह का बच्चा चुरा ले गई महिला, कैमरे बंद, नहीं मिला कोई सुराग bachha-chori-woman-stol-6-month-old-baby-from-district-hospital-cameras-turned-off-no-clue-found

author-image
Bansal news
Bachha Chori: जिला अस्पताल से 6 माह का बच्चा चुरा ले गई महिला, कैमरे बंद, नहीं मिला कोई सुराग

सागर। प्रदेश के सागर जिले में एक शातिर महिला ने 6 माह का बच्चा चुरा लिया। अस्पताल के लंका वॉर्ड के बाहर एक महिला ने एक 8 साल की लड़की को चकमा देकर बच्चा ले लिया और फरार हो गई। अस्पताल के कैमरे बंद होने के कारण महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस बच्चा खोजने में जुटी है। दरअसल अस्पताल में भर्ती एक महिला अपने बच्चों के साथ लंका वॉर्ड में थी। यहां महिला की 8 साल की भतीजी, उसके 6 माह के बेटे को बाहर घुमाने के लिए ले गई। यहां एक शातिर महिला ने बच्ची को बहलाया और बच्चा लेकर फरार हो गई।

Advertisment

यह है पूरा मामला
दरअसल सागर जिले के पालीतोड़ा गांव में रहने वाले मनोज अहिरवार की पत्नी बबीता को खून की उल्टियां और बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उसे अस्पताल के वॉर्ड नंबर 1 में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उसके साथ उसका 6 माह का बेटा भी था। वहीं मौजूद मनोज की 8 साल की भतीजी बच्चे को वॉर्ड के बाहर बेटे घुमाने ले गई। इसी दौरान वहां एक महिला आई और उसने भतीजी को 20 रुपए देकर बिस्किट लेने भेज दिया और बच्चा अपनी गोद में ले लिया। बच्ची जैसे ही बिस्किट लेने गई महिला वहां से रफूचक्कर हो गई।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची के द्वारा बताई जानकारी के आधार पर महिला का हुलिया बना लिया है। बच्ची के बताया कि उसकी उम्र ज्यादा नहीं थी और क्रीम कलर की साड़ी पहन रखी थी। पुलिस ने अस्पताल में पूछताछ की है। वहीं अस्पताल के आस-पास के चौराहों पर तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण महिला को खोजना थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

Bansal Group Bansal News Bansal News MP CG Breaking News CG Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp Bhopal breaking news today news bhopal district hospital chori Sagar 6 mah ka bachha bachha chor bachha choriw woman stole 6-month-old baby cameras turned off manoj ahirwar no clue found sagar jila aspatal sarkari aspatal shivani
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें