Advertisment

Baba Ramdev Ujjain: बाबा रामदेव ने Mahakal के दर्शन किए, CM से मुलाकात कर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर चर्चा की

Baba Ramdev Ujjain Mahakal Darshan Photos Update: योग गुरु बाबा रामदेव 30 अप्रैल, बुधवार को अक्षय तृतीया पर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। इसके बाद बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की।

author-image
sanjay warude
Cm MOhan Yadav baba Ramdev

हाइलाइट्स

  • महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे बाबा रामदेव
  • बाबा रामदेव ने उज्जेन को आध्यात्मिक राजधानी बताया
  • सीएम मोहन यादव से सिंहस्थ तैयारी पर चर्चा की
Advertisment

Baba Ramdev Ujjain Mahakal Mohan Yadav: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) 30 अप्रैल, बुधवार को अक्षय तृतीया पर मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal) में भस्म आरती (Bhasm Arati) में भाग लिया। इसके बाद बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से शिष्टाचार भेंट की। बाबा रामदेव ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा की।

बाबा रामदेव अक्षय तृतीया (Akshay Trutiya) के निमित्त उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने नंदी हॉल से महाकाल जी की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे जय श्री महाकाल और ॐ नमः शिवाय (Om Namh Shivay) का जाप करते नजर आए। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

सीएम ने महाकाल की तस्वीर भेंट दी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा रामदेव का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल और भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। सिंहस्थ को लेकर बाबा रामदेव ने आयोजन की सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री ने उनके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उज्जैन के विधायक अनिल जैन (MLA Anil Jain) भी उपस्थित रहे।

Advertisment

Cm MOhan Yadav baba Ramdev (1)

आध्यात्मिक राजधानी में विकसित होगा उज्जैन

बाबा रामदेव ने कहा कि मप्र धर्मभूमि भी है। विकास की कृषि ( Agriculture), उद्योग (Industry), धार्मिक (Religious), सांस्कृतिक (Cultural), एतिहासिक (Historical), महाकुंभ (Maha Kumbh) को लेकर दुनिया का सबसे बड़े आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित हो रहा है। नई सोच के साथ उज्जैन का महाकुंभ यशस्वी होगा।

publive-image

पाकिस्तान को जवाब जरूर देना चाहिए

पहलगाम में हुए हमले को लेकर रामदेव ने कहा कि धर्म पूछकर गोली मारने वाले पाकिस्तान (Pakistan) को जवाब जरूर देना चाहिए। महाकाल भी काल बनकर खड़े होंगे और सत्य की विजय होगी। पीएम मोदी (PM Modi) राष्ट्र धर्म निभा रहे हैं। पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान पर रामदेव ने कहा, राष्ट्र अस्मिता पर राजनीति नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 2-3 मई को बारिश का अलर्ट, रतलाम में 44°C, पचमढ़ी में ठंडक का असर!

Advertisment

Baba Ramdev ujjain mahakal darshan Update Mohan Yadav Baba Ramdev Ujjain Baba Ramdev Ujjain Mahakal Mohan Yadav Ujjain New Himndi News Ujjain Mahakumbha 2028
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें