Advertisment

Baba Mahakal Savari 2021: महाकाल की निकली पहली सवारी, परिवार के साथ उज्जैन आए सीएम शिवराज

श्रावण मास के पहले सोमवार को Baba Mahakal Savari बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली। पहले श्रीमनमहेश मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

author-image
Bansal News
Baba Mahakal Savari 2021: महाकाल की निकली पहली सवारी, परिवार के साथ उज्जैन आए सीएम शिवराज

उज्जैन। श्रावण मास के पहले सोमवार को Baba Mahakal Savari बाबा महाकाल की पहली सवारी निकली। पहले श्रीमनमहेश मंदिर में पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भगवान पालकी में विराजित होकर अपनी प्रजा को दर्शन देने के लिये नगर भ्रमण के लिए निकले।

Advertisment

मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान महाकाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के सवारी में शामिल होने पर रोक लगा रखी है। इस कारण भक्तों ने दूर से ही महाकाल के दर्शन किए।

महाकाल की पूजा-अर्चन की
उधर सावन के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकाल दर्शन करने परिवार के साथ उज्जैन आए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चन की।

मुख्यमंत्री के उज्जैन पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री कहीं रुके नहीं और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां लघुरुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए।

Advertisment

सीएम महाकाल की सवारी में भी शामिल होते रहे हैं
बता दें कि, सावन के सोमवार पर मुख्यमंत्री शिवराज उज्जैन आते रहे हैं। बीते साल उनकी पत्नी साधना सिंह बाबा महाकाल के दर्शन करने आईं थीं। कोरोना काल से पहले सीएम महाकाल की सवारी में भी शामिल होते रहे हैं।

Sawan2021 Sawan Somwar 2021 sawan month2021 darshan of baba mahakal CM Shivraj Singh cm shivraj in ujjain today news cm shivraj in ujjain news cm shivraj in ujjain cm shivraj baba mahakal temple Baba Mahakal Savari news Baba Mahakal Savari 2021 Baba Mahakal Savari Baba Mahakal in Ujjain Baba Mahakal
Advertisment
चैनल से जुड़ें