Advertisment

Azeem Mansoori Wedding: 3 फीट के अजीम का सालों पुराना सपना हुआ साकार ! आखिर आज मिल गई सपनों की रानी बुशरा, पढ़ें ये अनोखी कहानी

author-image
Bansal News
Azeem Mansoori Wedding: 3 फीट के अजीम का सालों पुराना सपना हुआ साकार ! आखिर आज मिल गई सपनों की रानी बुशरा, पढ़ें ये अनोखी कहानी

उत्तर प्रदेश। Azeem Mansoori Wedding  इस वक्त की रोचक खबर शामली से सामने आ रही है जहां पर कैराना में रहने वाले 3 फीट के अजीम मंसूरी ( Azeem Mansoori) का बरसों पुराना शादी का सपना आज पूरा हो गया है जहां उन्हें अपने सपने की शहजादी बुशरा मिल गई। बता दें कि, अजीम ने CM योगी आदित्यनाथ और सलमान खान तक से उनके लिए दुल्हन तलाशने की गुहार लगाई थी।

Advertisment

थाने में लगाई थी शादी की अर्जी

आपको बताते चलें कि, अपनी शादी को बेताब अजीम ने पिछले दिनों अपनी शादी की अर्जी लेकर थाने पहुंच गए थे। वहां गुहार लगाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके लिए रिश्तों के पैगाम आने लगे। बताते चलें कि, उनके 3 फीट की हाइट होने की वजह से लड़कियों के रिश्ते नहीं आ रहे थे इससे वे परेशान थे।

publive-image

कार से सज धज के निकले अजीम

आपको बताते चलें कि, अजीम बारात के लिए घर से निकल रहे थे तो पिता ने उन्हें गोद में उठा लिया। जाते हुए परिवार की महिलाओं से कहा- आज मैं अपनी बेगम को लेने जा रहा हूं। अल्लाह ने मेरी सुन ली। शेरवानी पहनकर वे झूमते हुए कार में बैठे। वे बार-बार अपनी पगड़ी संभाल रहे थे। यहां पर अजीम की बारात में रौनक रही तो वहीं पर वे काफी खुश नजर आ रहे थे। अजीम की कार के आगे रिश्तेदार डांस कर रहे थे। लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहा तब भी नहीं माने। फिर अजीम कार से निकले और अपनी पुरजोर आवाज में कहा- अब हापुड़ चलकर डांस करना। मैं अपनी बेगम को ज्यादा इंतजार नहीं करवा सकता।अजीम के पिता का कहना है, आज मेरा बेटा दूल्हा बना है। वह हमेशा से शादी के लिए परेशान रहा है। आज उसकी मुराद पूरी हुई है। मैं भी चाहता था कि मेरे सामने बेटे की शादी हो जाए। हम लोग 20 बाराती लेकर हापुड़ जा रहे हैं। ज्यादा भीड़ नहीं बढ़ा रहे हैं।

[video width="828" height="450" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/f_LtwijSw0gMHGEb.mp4"][/video]

Advertisment

जानें दुल्हन के बारे में

आपको बताते चलें कि, बुशरा मोहल्ला मजीदपुरा की रहने वाली है। उन्होंने बीकॉम तक पढ़ाई की है। वहीं अजीम का शामली के कैराना तहसील क्षेत्र में कपड़े का व्यवसाय है।

azeem mansoori azeem mansoori akhilesh yadav azeem mansoori marriage azeem mansoori viral azeem mansoori wedding azeem mansoori yogi अज़ीम मंसूरी अज़ीम मंसूरी अखिलेश यादव अज़ीम मंसूरी की शादी अज़ीम मंसूरी निकाह अज़ीम मंसूरी योगी अज़ीम मंसूरी वायरल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें