Advertisment

Azab Gazab Kanun: इस देश में मरे हुए इंसान के साथ भी कर सकते हैं शादी, राष्ट्रपति से लेनी पड़ती है अनुमित

author-image
Sonu Singh
Azab Gazab Kanun: इस देश में मरे हुए इंसान के साथ भी कर सकते हैं शादी, राष्ट्रपति से लेनी पड़ती है अनुमित

Weird Laws Of France: दुनिया के सभी देशों में शादियों को लेकर अलग-अलग तरह के कानून बने हैं। आज हम एक ऐसे अजीबोगरीब कानून के बारे में बात करेंगे जिसे जानकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। दरअसल फ्रांस में एक ऐसा अजब कानून है जिसके चलते लोग मरे हुए इंसान के साथ भी शादी कर सकते हैं।

Advertisment

Holiday Calendar 2021: ढेर सारी छुट्टियां लेकर आ रहा है नया साल, देखें 2021 का हॉलिडे कैलेंडर

फ्रांस में नागरिक संहिता के अनुच्छेद 171 के तहत कोई भी व्यक्ति को मृत इंसान से विवाह कर सकता है। इसे नेक्रोगेमी कहते हैं। इसके लिए देश के राष्ट्रपति से अनुमित लेनी पड़ती है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और इसके बाद भी फ्रांस में मृत इंसान से शादी करना काफी आम था, लेकिन 1959 में एक हादसे के बाद इसे कानून बनाया गया।

कानून के पीछे की कहानी
दरअसल साल 1959 में एक पुल का बांध टूटने से 423 लोगों की मौत हो गई थी। इसी में एक ऐसा भी व्यक्ति था जिसकी कुछ दिनों पहले ही सगाई हुई थी। हादसे के बाद महिला ने सरकार से उस मृतक से शादी करने की अपील की। उस दौरान चार्ल्स दी गौले फ्रांस के राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति ने महिला को मृतक के शादी करने की इजाजत दे दी। बाद में फ्रांस की नेशनल असेंबली ने इसको लेकर कानून पारित किया, जिसके तहत कुछ खास परिस्थितियों में कोई भी अपने मृत साथी से शादी कर सकता है।

शादी के लिए ये भी करना पड़ता है साबित
हालांकि जो भी किसी मृत से शादी की मांग करता है उसे यह साबित करना पड़ता है कि मृतक भी उससे शादी करना चाहता था या नहीं। इसके लिए मृतक के परिजनों, दोस्तों के बयान लिए जाते हैं। यह शादी बिल्कुल असली शादी की तरह ही दिखती है। इसके लिए सारे इंतजाम भी किए जाते हैं। शादी के दौरान मृतक की तस्वीर का इस्तेमाल किया जाता है। शादी का रजिस्ट्रेशन उस दिन का किया जाता है, जब मृतक जीवित था, यानि बैक डेट में शादी का रजिस्ट्रेशन होता है।

Advertisment

Laughing Tree: इस पेड़ को होती है इंसानों की तरह गुदगुदी, छूते ही मचलकर हंसने लगती है टहनियां, जानें इससे जुड़े रहस्य

बता दें कि, सिर्फ फ्रांस में ही नहीं बल्कि दुनिया में ऐसे कुछ और देश हैं जहां मृतक से शादी करने की पंरपरा है। दक्षिण कोरिया, जापान के एक प्रांत और चीन में भी मृतक से शादी करने की पंरपरा है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें