Advertisment

Ram Mandir: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खोले जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर

Ayodhya Ram Mandir; अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का पहला चरण पूरा होने पर श्रद्धालुओं को जल्द ही प्रवेश मिलेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में 500 वर्षों की राम कथा और पुरातात्विक प्रमाणों को तकनीकी रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

author-image
UP Bureau
Ayodhya temples within shriramjanmabhoomi premises opened in month devotees zxc

हाइलाइट्स

  • अयोध्या में जल्द खुलेगा राम मंदिर परिसर
  • राम कथा संग्रहालय में बनेंगी 20 डिजिटल गैलरी
  • खुदाई से मिले साक्ष्य भी होंगे प्रदर्शित
Advertisment

रिपोर्ट-  गौरव मिश्रा 

Ayodhya Ram Mandir: राम भक्तों के लिए एक बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है। अयोध्या के राम मंदिर परिसर में जितने भी निर्माण कार्य अब तक पूरे हो चुके हैं, उन्हें अगले एक महीने के भीतर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन के बीच बातचीत चल रही है।

भवन निर्माण समिति की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परिसर के भीतर निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं और सितंबर तक के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के आधार पर श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के कुछ हिस्सों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

संग्रहालय में तैयार हो रही 20 विशेष गैलरी

अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के निर्माण कार्य भी प्रारंभिक चरण में है। यहां 20 गैलरी बनाई जा रही हैं, जहां राम कथा को आधुनिक तकनीक के जरिए देखा और सुना जा सकेगा। मिशन है कि श्रद्धालुओं को भगवान राम के जीवन और संघर्ष की व्यापक जानकारी तकनीकी माध्यमों से दी जाए।

Advertisment

कानूनी इतिहास और पुरातात्विक प्रमाण भी शामिल

संग्रहालय के ग्राउंड फ्लोर की दो गैलरियों में पिछले 500 वर्षों के राम मंदिर से जुड़े कानूनी पक्षों को भी दर्शाया जाएगा। साथ ही मंदिर की खुदाई में मिले ऐसे प्रमाण, जो राम जन्मभूमि की पुष्टि करते हैं, उन्हें भी साक्ष्य के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

राम के वैश्विक स्वरूप का भी होगा प्रदर्शन

संग्रहालय के बेसमेंट में भगवान राम के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को दर्शाने का कार्य चल रहा है। किन-किन देशों में भगवान राम की आराधना होती है, इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को दी जाएगी। आईआईटी चेन्नई की मदद से हनुमान जी पर एक विशेष गैलरी का निर्माण भी किया जा रहा है, जो नवंबर से दिसंबर के बीच पूरा होने की संभावना है।

स्क्रिप्ट लेखन भी अंतिम चरण में

राम कथाओं की स्क्रिप्ट तैयार करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द इसे अंतिम रूप देकर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा सके।

Advertisment

श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कुछ हिस्से

ट्रस्ट का प्रयास है कि निर्माणाधीन संग्रहालय के कुछ अंशों को श्रद्धालुओं के लिए सीमित रूप में खोला जा सके। यह निर्णय सितंबर तक की प्रगति रिपोर्ट पर आधारित होगा।

UP IAS IPS Transfer: UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS तो 8 IAS हुए इधर से उधर,शिरडकर बने पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन 

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 8 IAS और 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें लखनऊ, सहारनपुर, पीएसी और डीजीपी मुख्यालय जैसे अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। पुलिस प्रशासनिक महकमे में इस फेरबदल को बड़ा माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

uttar pradesh news UP News ShriRamjanmabhoomi RAM MANDIR AYODHYA Nripendra Mishra ayodhya-state ayodhya ram mandir news #ayodhya ram mandir
Advertisment
चैनल से जुड़ें