Advertisment

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का चौथा दिन आज, शाम 7 से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन बंद, सीएम योगी का आज अयोध्या दौरा

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है।

author-image
Kalpana Madhu
Ayodhya Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का चौथा दिन आज, शाम 7 से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन बंद, सीएम योगी का आज अयोध्या दौरा

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया।

Advertisment

https://twitter.com/ani_digital/status/1748229071169847697

कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रोसेस में 4 घंटे लगे। बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा।

रामलला की मूर्ति की तस्वीर

रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाया है।

योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की


रामजन्मभूमि मंदिर पर डाक टिकट

पीएम मोदी ने आज रामजन्मभूमि मंदिर पर डाक टिकट जारी किया है।  इसके साथ ही पीएम ने दुनियाभर में भगवान राम पर जारी टिकटों की पुस्तक भी जारी की।  48 पेज की इस किताब में 20 देशों के टिकट हैं।

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1747869821889589296

वहीं पीएम मोदी ने कुल 6 डाक टिकट जारी किए हैं।  इनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, शबरी, जटायु और केवराज शामिल हैं।

संबंधित खबर:
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने 11 दिनों तक चलने वाले विशेष अनुष्ठान का ऐलान किया

सीएम योगी का आज अयोध्या दौरा, तैयारियों का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा आ रहे हैं। वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। योगी करीब 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे। योगी हनुमानगढ़ी पर दर्शन-पूजन के बाद रामलला का आशीर्वाद लेंगे।

Advertisment

योगी रामलला की आरती में भी शामिल होंगे। वे नगर निगम द्वारा बनाई जा रही हनुमान गुफा पर टेंट सिटी का अवलोकन करेंगे। साकेत पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से स्थापित टेंट सिटी का भी निरीक्षण का कार्यक्रम है।

गर्भगृह में एक और प्रतिमा से कोई दिक्कत नहीं- रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- अगर रामलला की पुरानी प्रतिमा गर्भगृह में नहीं रहती तो गलत था, लेकिन पुरानी प्रतिमा भी गर्भगृह में रहेगी। नई प्रतिमा इसलिए लगाई गई है, ताकि लोगों को अच्छे से दर्शन हो सकें।

एक औैर प्रतिमा से कोई दिक्कत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शास्त्रों के अनुसार ही सबकुछ कर रहे हैं। मुझे वैसी ही अनुभूति हो रही है, जैसी भगवान राम के अयोध्या पहुंचने से हुई थी।

Advertisment

संबंधित खबर:
Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकेंड का मुहूर्त, जानें क्या है वो समय?  

प्राण प्रतिष्ठा में 54 देशों के प्रतिनिधि भी आएंगे

रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में देश की नामचीन हस्तियों के साथ 54 देशों के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, मॉरीशस समेत कई यूरोपीय, अफ्रीकी और बौद्ध देशों के अतिथियों को आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें: 
Bhopal News: संत हिरदाराम नगर- निशातपुरा ‘डी’ के बीच 120 किमी. प्रति घंटे की गति से सफल ट्रायल, अब 90 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
Bhopal News: राजधानी में स्ट्रीट डॉग का आतंक, BMC ने बचाव के लिए जारी किया ये हेल्‍पलाइन नंबर     
Mohan Sarkar Cabinet News: एमपी के 13 मंत्रियों को बंगले तो मिले, पर नहीं कर पाएंगे गृह प्रवेश, जानें क्या है वजह
MPPSC प्री एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी, 229 पदों के लिए 5589 उम्मीदवार शॉर्ट लिस्‍ट
Bilkis Bano Case: बिलकिस केस में 11 दोषियों में से तीन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सरेंडर करने के लिए और समय मांगा

Advertisment
uttar pradesh news Pran-Pratistha hindi news Ayodhya Ram Mandir Live Ayodhya Ram Mandir Inauguration
Advertisment
चैनल से जुड़ें