Advertisment

Ayodhya Ram Mandir: वाल्मीकि रामायण श्लोकों से सजेगा राम चबूतरा, जानें कितने श्लोकों से सजेगा चबूतरा

author-image
Bansal news
Ayodhya Ram Mandir: वाल्मीकि रामायण श्लोकों से सजेगा राम चबूतरा, जानें कितने श्लोकों से सजेगा चबूतरा

नई दिल्ली। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में वाल्मीकि रामायण को चित्रों के माध्यम से सहेजा जा रहा है। वाल्मीकि रामायण के छह काण्ड (बाल से लेकर लंका काण्ड) के प्रमुख 98 श्लोकों को भित्तिचित्रों के माध्यम से निचले राम चबूतरे पर उकेरा जा रहा है।

Advertisment

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी में करने के लिए अगले 120 दिन में इसके प्रथम चरण के तहत महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने पर तेजी से काम जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य जोरशोर से जारी है।

दीवाली तक पहले चरण का काम पूरा करने की कोशिश

प्रथम चरण के महत्वपूर्ण कार्यों को नवंबर तक पूरा करने का काम जारी है और कोशिश होगी कि यह दीपावली तक हो जाए, तो बेहतर रहेगा।’’ उन्होंने बताया कि राम मंदिर में स्तंभों, पीठिका तथा अन्य स्थानों पर आध्यात्मिक पौराणिक ग्रंथों में वर्णित कथाओं के आधार पर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है।

वाल्मीकि रामायण में हैं कुल 24,000 श्लोक

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों में गर्भगृह, पांच मंडप, भूतल, निचला चबूतरा एवं पूर्वी प्रवेश द्वार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निचले चबूतरे पर ‘रामकथा’ उकेरी जा रही है, जिसमें वाल्मीकि रामायण के 98 प्रमुख श्लोकों के आधार पर 98 भित्तिचित्र शामिल हैं।वाल्मीकि रामायण में कुल 24000 श्लोक हैं।

Advertisment

वाल्मीकि रामायण में हैं कुल 24,000 श्लोक

विदेशों में भी लाइव टेलीकास्ट की तैयारी
सूत्रों ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि जी महाराज की सदस्यता वाली एक समिति का गठन किया गया है, जिसे इस बात पर विचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में किन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसमें निश्चित तौर पर साधु संतों को महत्व दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि देश के गांव में लोग प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को कैसे देख सकें, विदेशों में इसे कैसे दिखाया जाए.. इस पर भी काम जारी है। उन्होंने बताया कि विदेश में कार्यक्रम को पहुंचाने के लिए दूतावासों से सम्पर्क किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 2024 की जनवरी में मकर संक्राति के बाद से करीब एक सप्ताह तक भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश के गांव, कस्बों आदि से पांच लाख मंदिर एवं मठों को जोड़ने की योजना है। राम मंदिर में करीब 400 खम्भे होंगे, जिसमें भूतल में करीब 160 खम्भे और प्रथम तल पर 132 खम्भे और दूसरे तल पर 72 खम्भे होंगे। इसमें 46 दरवाजे होंगे, जो सागवान की लकड़ी के बने होंगे।
सूत्रों ने बताया, ‘‘खम्भे का निर्माण काफी महीन एवं जटिल काम है, क्योंकि प्रत्येक खम्भे पर 14-16 मूर्तियां बनाई जा रही हैं।’’ समझा जाता है कि कुल 3600 मूर्तियों का निर्माण किया जायेगा, जो मंदिर को भव्यता प्रदान करेंगे।
ये भी पढ़ें :

मध्यप्रदेश फिर शर्मसार, युवक की पिटाई, सामने आईं गोलीबारी की घटनाएं, वीडियो वायरल

MP Weather News: मध्यप्रदेश के 27 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, झरनों से बढ़ी पयर्टन स्थलों की खूबसूरती

IIM Admission 2023: आईआईएम में एडमिशन के लिए करना पड़ेगा कैट परीक्षा पास, जानें कब होगी परीक्षा का आयोजन

MP News: पेशाब कांड, तलवा चाट कांड के बाद अब “टॉर्च कांड”, भोपाल में अभिनेता प्रकाश राज पर FIR

Corona In India: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के इतने नये मामले आए सामने, पढ़ें विस्तार से

 

 

ram mandir Ayodhya Maharishi Valmiki Ramayana Shri Ram Janmabhoomi Trust
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें