Advertisment

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी में रामनवमी की बड़ी धूम ! घंटे-घड़ियाल से गूंजा पूरा मंदिर, 50 क्विंटल फूलों से सजा राम लला का दरबार, अगले साल मिलेगें दर्शन

रामनगरी अयोध्या में बने अस्थायी राम मंदिर में गुरुवार दोपहर ठीक 12 बजे भगवान राम का जन्म हुआ। इस दौरान रामलला के जयकारे गूंज उठे और पूरे मंदिर में मंगल गीत गूंजने लगे।

author-image
Bansal News
Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी में रामनवमी की बड़ी धूम ! घंटे-घड़ियाल से गूंजा पूरा मंदिर, 50 क्विंटल फूलों से सजा राम लला का दरबार, अगले साल मिलेगें दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: देशभर में रामनवमी की धूम होने के अलावा भगवान श्रीराम जन्मस्थली अयोध्या में रामलला के जयकारे गूंज रहे है। यहां पर रामनगरी अयोध्या में बने अस्थायी राम मंदिर में गुरुवार दोपहर ठीक 12 बजे भगवान राम का जन्म हुआ। इस दौरान रामलला के जयकारे गूंज उठे और पूरे मंदिर में मंगल गीत गूंजने लगे।

Advertisment

मंदिर में है आखिरी रामनवमी

आपको बताते चलें कि, यहां पर रामनवमी पर रामलला को पीले वस्त्र, सोने का मुकुट और हार पहनाया गया। वहीं पर राम लला के जन्मोत्सव को मनाने के लिए जन्मभूमि दरबार सहित पूरे मंदिर को 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सजावट के लिए हरी पत्तियां असम-ओडिशा से मंगवाई हैं। गेंदा फूल कोलकाता जबकि ऑर्किड कनाडा से मंगाए गए हैं। सिर्फ जन्मभूमि नहीं, बल्कि कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज मंदिर, लक्ष्मण किला और हनुमत निवास समेत करीब 10 हजार मंदिरों में मंगलगीत गूंजे है। बताया जा रहा है कि, मंदिर में दरबार सुबह 7 बजे दर्शन के लिए खुला। रामलला के जन्म के बाद 11 क्विंटल पंजीरी, फल और मेवा का भोग लगाया गया। जगह-जगह रंगोली बनाई गई। जन्मभूमि में भगवान के जन्म के बाद आरती की गई। फिर मंदिर के पट कुछ देर के लिए बंद किए गए हैं, जो अब दर्शन के लिए खुल गए है।

https://twitter.com/i/status/1641330919071191042

ImageImage

जानें आज क्या होगे आयोजन

आपको बताते चलें कि, रामनवमी के मौके पर मंगलगीत गाए जाएंगे और भक्त दर्शन करेंगे। नेपाल के जनकपुर यानी मां सीता के मायके से 500 से ज्यादा मिथिला की सखियां भी अयोध्या आई हैं। यह हनुमत निवास मंदिर के आचार्य डॉक्टर मिथिलेशनंदिनी शरण के सानिध्य में जनकपुर से आईं हैं।

https://twitter.com/i/status/1641269543782981634

ram mandir update ram mandir news RAM MANDIR IN AYODHYA ram mandir construction update ram mandir construction in ayodhya Ram Mandir construction ram mandir ayodhya status ram mandir ayodhya construction update ram mandir ayodhya construction RAM MANDIR AYODHYA ram mandir ayodhya ram mandir video ayodhya ram mandir news ayodhya ram mandir construction update ayodhya ram mandir construction Ayodhya news Ayodhya #ram mandir nirman #ayodhya ram mandir
Advertisment
चैनल से जुड़ें