Advertisment

Ayodhya Ram Mandir: तय समय से इतने महीने पहले बन जाएगा आयोध्या में राम मंदिर , जानिए कब से होंगे रामलला के दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: तय समय से इतने महीने पहले बन जाएगा आयोध्या में राम मंदिर , जानिए कब से होंगे रामलला के दर्शन Ayodhya Ram Mandir: Ram temple will be built in Ayodhya so many months before the scheduled time, know from when Ramlala will be seen sm

author-image
Bansal News
Ayodhya Ram Mandir: तय समय से इतने महीने पहले बन जाएगा आयोध्या में राम मंदिर , जानिए कब से होंगे रामलला के दर्शन

Ayodhya Ram Mandir : भारत के करोड़ों लोग आयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर का इंतजार कर रहे है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा होने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण समय सीमा से पहले पूरा होने की संभावना है। राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने ‘एएनआई’ से बातचीत में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि मंदिर नियत तारीख से तीन महीने पहले पूरा हो जाएगा इसलिए अब हमने दिसंबर 2023 के बजाय इसे पूरा करने के लिए सितंबर 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है।’’

Advertisment

75 % काम पूरा

गुप्ता ने कहा, ‘‘भगवान राम के मंदिर का गर्भगृह अष्टकोणीय होगा और मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है। मंदिर के पहले चरण का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब मंदिर में केवल 167 खंभे लगाने बाकी हैं।’’ ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा, ‘‘मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे चल रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम लगाने का काम शुरू हो जाएगा।’’

नए साल तक भक्तों को मिल जाएगी सौगात

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने इसी साल जनवरी की शुरुआत में ‘एएनआई’ से कहा था, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 2023 के अंत तक मूल गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘हमने दिसंबर 2023 में मंदिर के निर्माण की समयसीमा तय की है और जनवरी 2024 से इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।’’गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण के लिए ‘‘भूमि पूजन’’ किया था।

राम मंदिर के काम का स्टेटस राम मंदिर का स्टेटस राम मंदिर कब तक बनेगा राम मंदिर कब तक खुलेगा राम मंदिर अयोध्या राम मंदिर अयोध्या when ram mandir will open Ram mandir work status ram mandir update ram mandir opening date ram mandir news ram mandir deadline ram mandir Ayodhya #ayodhya ram mandir
Advertisment
चैनल से जुड़ें