/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/deepoutsav-ayodhya.jpg)
Ayodhya Ram Mandir Pran-Pratistha Live: अयोध्या आज भव्य है...अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई।
दीप जलाकर उत्सव मनाया जाएगा
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब पूरे शहर में दिवाली मनाई गई। पूरी अयोध्या नगरी में आज दीप जलाकर उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान 10 लाख दीपों से राम की नगरी जगमगा रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1749434857732587738
सरयू किनारे दीपों से होगी रोशनी
कुछ ही देर में मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित की गई। बताया गया कि अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से हुई।
https://twitter.com/ANI/status/1749405310689980889
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी (आरटीओ) आर. पी. यादव ने बताया कि 22 जनवरी की शाम 100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/01/22/whatsapp-image-2024-01-22-at-54334-pm_1705926027.jpeg)
रामलला के प्रतिमा की पहली झलक
#WATCH | Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya
#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/czrKhS269c— ANI (@ANI) January 22, 2024
राम मंदिर के गर्भ गृह से प्राण प्रतिष्ठा के LIVE दर्शन
4:00pm-प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आए मेहमानों को उपहार में मिला प्रसादम
श्रीराम जन्मभूमि में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेहमानों को अयोध्या पर किताब, मेटल से बना दीया, एक विशेष माला और राम नामी दुपट्टा दिया। किताब का शीर्षक अयोध्या धाम - द लॉर्ड्स एबोड है, जिसके कवर पर रामलला की पुरानी मूर्ति की तस्वीर भी है।
माला एक कपड़े की थैली में है जिस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन की टैगलाइन है। मेहमानों को चार लड्डू, चिप्स, रेवड़ी, काजू और किशमिश का डिब्बा भी मिला।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/01/22/65ad1574802c8-ayodhya-ram-mandir-prasad-210035311-_1705920294.jpg)
3:30pm- मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अतिथियों से मुलाकात की
#WATCH | PM Modi greets Ram Temple 'Pran Pratishtha' program attendees in Ayodhya
Reliance Industries Chairman and MD Mukesh Ambani & his wife Nita Ambani, former PM HD Deve Gowda and his son HD Kumaraswamy are among the attendees pic.twitter.com/gfyAGuQHwH— ANI (@ANI) January 22, 2024
3:00pm- मोदी ने मंदिर बनाने वाले मजदूरों पर फूल बरसाए
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi showers flower petals on the workers who were a part of the construction crew at Ram Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/gJp4KSnNp6
— ANI (@ANI) January 22, 2024
2:00pm-PM का भाषण राम-राम से शुरू, जय सियाराम पर खत्म,35 मिनट बोले
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 मिनट भाषण दिया। उन्होंने कहा- सबको राम-राम। आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं।
सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी में समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
#WATCH | Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi says, "There was also a time when some people used to say 'Ram Mandir bana toh aag lag jaegi'...Such people could not understand the purity of India's social spirit. The construction of this temple of Ram Lalla is also a symbol of… pic.twitter.com/NgtASg6kbp
— ANI (@ANI) January 22, 2024
मंदिर के बारे में- हजार साल बाद भी आज की तारीख की चर्चा होगी
मोदी ने कहा- हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। राम मंदिर के निर्माण के बाद से देशवासियों में नया उत्साह पैदा हो रहा था। आज हमें सदियों की धरोहर मिली है, श्रीराम का मंदिर मिला है।
गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नवइतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज के इस पल, तारीख की चर्चा करेंगे। राम की कितनी बड़ी कृपा है कि हम सब इस पल को घटित होते देख रहे हैं।
राम जी से क्षमा मांगी, न्यायपालिका को शुक्रिया कहा
#WATCH | Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi says, "Today, I also apologise to Lord Shri Ram. There must be something lacking in our effort, sacrifice and penance that we could not do this work for so many centuries. Today the work has been completed. I believe that Lord Shri… pic.twitter.com/v6F8cLcO23
— ANI (@ANI) January 22, 2024
मैं पावन अयोध्यापुरी और सरयू को भी प्रणाम करता हूं। मैं इस समय दैवीय अनुभूति कर रहा हूं। वे दैवीय अनुभूतियां भी हमारे आसपास उपस्थित हैं, उन्हें कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूं। प्रभु राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे त्याग, तपस्या, पूजा में कोई तो कमी रह गई होगी कि इतने साल ये काम नहीं कर पाए। आज ये कमी पूरी हुई। मुझे विश्वास है कि प्रभु राम हमें अवश्य क्षमा करेंगे।
भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। दशकों तक प्रभु राम के अस्तित्व पर कानूनी लड़ाई चली। मैं न्यायपालिका का शुक्रगुजार हूं कि उसने लाज रख ली।
देश में दीपावली मनाई जा रही
आज गांव-गांव में कीर्तन-संकीर्तन हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान चल रहा है। देश दीपावली बना रहा है। आज शाम घर-घर राम ज्योत जलेगी। कल मैं धनुषकोडि में था। जिस घड़ी राम समुद्र पार करने निकले थे, उसे कालचक्र बदला था। अब कालचक्र फिर बदलेगा।
मैं सौभाग्यशाली हूं कि अनुष्ठान के दौरान सागर से सरयू तक की यात्रा का मौका मिला। राम भारतवासियों के मन में विराजे हुए हैं। किसी के भी मन को छुएंगे तो एकत्व की अनुभूति होगी। मुझे देश के कोने-कोने में रामायण सुनने का अवसर मिला।
राम भक्तों को नमन किया, कारसेवकों को याद किया
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "The sunrise of 22nd January has brought a wonderful glow. January 22, 2024, is not a date written on the calendar. It is the origin of a new time cycle..."#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/pWCuitja3o
— ANI (@ANI) January 22, 2024
ऋषियों ने कहा है कि जिसमें रम जाएं, उसी में राम है। हर युग में लोगों ने राम को जिया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों, अपनी-अपनी तरह राम को व्यक्त किया है। ये राम रस निरंतर बहता रहता है।
आज के इस ऐतिहासिक समय में देश उन व्यक्तित्वों को भी याद कर रहा है, जिनकी वजह से शुभ दिन देख रहे हैं। उन अनगिनत कारसेवकों, संत-महात्माओं के हम ऋणी हैं। आज उत्सव का क्षण तो है ही, साथ ही ये क्षण भारतीय समाज की परिपक्वता का भी है। ये क्षण विजय ही नहीं, विनय का भी है। कई राष्ट्र अपने ही इतिहास में उलझ जाते हैं।
राम मंदिर ऊर्जा को जन्म दे रहा है
जब भी उन्होंने इतिहास की गांठें सुलझाने का प्रयास किया तो मुश्किल परिस्थितियां बन गईं। हम जिस गांठ को भावुकता और समझदारी के साथ खोला है, वो बताता है कि भविष्य बहुत सुंदर होने जा रहा है। कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। राम मंदिर किसी आग को नहीं, ऊर्जा को जन्म दे रहा है।
ये समन्वय, उज्ज्वल भविष्य के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा लेकर आया है। राम आग नहीं, ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं, सबके हैं। राम वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं। ये मंदिर महज देव मंदिर नहीं, भारत की दृष्टि-दर्शन का मंदिर है। राम भारत का विचार-विधान है।
राम भारत का चिंतन, चेतना, प्रवाह, प्रभाव, नेति, निरंतरता है। राम विश्व है, विश्वात्मा हैं। इसलिए जब राम की स्थापना होती है तो उसका प्रभाव हजारों वर्षों के लिए होता है। आज के युग की मांग है कि हमें अंत:करण को विस्तार देना होगा।
मां शबरी को भरोसा था- राम आएंगे
हनुमान जी की भक्ति, उनका समर्पण ऐसे गुण हैं, जिन्हें बाहर नहीं खोजना पड़ता। यही तो देव से देश और राम से राष्ट्र की चेतना का विस्तार है। दूर कुटिया में जीवन गुजारने वाली मां शबरी का ध्यान आता है। वो हमेशा कहती थीं- राम आएंगे। ये सच हुआ है।
निषादराज की मित्रता सब बंधनों से परे हैं। सब समान हैं। मैं तो बहुत सामान्य हूं, मैं तो बहुत छोटा हूं, कोई ये सोचता है तो उसे राम की मदद करने वाली गिलहरी का ध्यान करना चाहिए। सबका अपना योगदान होता है। यही दिव्य और समर्थ भारत बनने का कारण बनेगा।
मंदिर बन गया अब आगे क्या
हमें नित्य पराक्रम, पुरुषार्थ का प्रसाद प्रभु राम को चढ़ाना होगा। तभी भारत को वैभवशाली बना पाएंगे। आज भारत युवाशक्ति की ऊर्जा से भरा है। हमें अब झुकना नहीं है, अब बैठना नहीं है। मैं युवाओं से कहूंगा कि आपके सामने हजारों सालों की प्रेरणा है।
वो चांद पर तिरंगा फहरा रही है तो 15 लाख किमी दूर अंतरिक्ष में यान पहुंचा रही है। आने वाला समय अब सफलता का है। आने वाला समय सिद्धि का है। ये राम मंदिर भारत के उत्कर्ष-उदय का साक्षी बनेगा।
मंदिर सिखाता है कि लक्ष्य प्रमाणित हो तो उसे हासिल किया जा सकता है। शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद हम यहां पहुंचे हैं। अब हम रुकेंगे नहीं। रामलला के चरणों में मेरा प्रणाम।
01:48 pm-PM मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपवास तोड़ा
https://twitter.com/ANI/status/1749345027673989239?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1749345027673989239%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc
स्वामी गोविंददेव के हाथ से जल पिया।11 दिन से उपवास कर रहे थे।
1:15pm-PM मोदी ने अयोध्या में लिया साधुओं से आशीर्वाद
#WATCH | PM Narendra Modi takes blessings from 'sadhus' at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya.
#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/rgVHDQzIAi— ANI (@ANI) January 22, 2024
1:10pm-PM मोदी ने किया दंडवत प्रणाम
#WATCH | PM Modi performs 'Dandavat Pranam' at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya. #RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/kAw0eNjXRb
— ANI (@ANI) January 22, 2024
1:00pm- प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मोदी ने की पहली आरती
#WATCH | 'Aarti' of Ram Lalla idol underway at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/fEmJlKsDsF
— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:55 pm- रामलला की पहली पूरी झलक
#WATCH | Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya.#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/kKivThGh67
— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:50 pm-PM मोदी ने यजमान बनकर रामलला की पूजा की
https://twitter.com/i/status/1749326541199401113
सोमवार सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से होगी। सुबह 10 बजे से 177 राज्यों के 50 वाद्ययंत्र बजाए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे।
12:40- आर्मी ने बरसाए फूल
#WATCH | Choppers shower flower petals over Shri Ram Janmaboomi Temple premises in Ayodhya as the idol of Ram Lalla is unveiled in the presence of Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/obp7dxyV6r
— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:25 pm- प्रधानमंत्री ने लगाई प्रतिमा पर काजल
PM Narendra Modi unveils the Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya
#RamMandirAyodhyapic.twitter.com/qaunSkpyg1— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:20 pm- प्रधानमंत्री ने संकल्प के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत की
#WATCH | Ram Temple Pran Pratishtha ceremony underway in Ayodhya in the presence of Prime Minister Narendra Modi and RSS chief Mohan Bhagwat#RamTemplePranPratishthapic.twitter.com/AETmZ9rAnl
— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:15 pm - मोदी ने शुरू की पूजा-अर्चना
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and RSS chief Mohan Bhagwat at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya #RamTemplePranPratishthapic.twitter.com/122HClXqRB
— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:14 pm - मोदी हाथ में चांदी का छत्र और चुनरी लेकर राममंदिर पहुंचे
Prime Minister Narendra Modi at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya to participate in the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony #RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/WOQOUduMvO
— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:10- PM मोदी मंदिर के अंदर प्रवेश किए
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya #RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/NfhcZLz2Kw
— ANI (@ANI) January 22, 2024
12:00 pm- प्रधानमंत्री मोदी मंदिर पहुंचे
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya to participate in the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/XkLf1aV1hh
— ANI (@ANI) January 22, 2024
11:45 am-प्रधानमंत्री मोदी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे
https://twitter.com/i/status/1749304045536440736
हेलिकॉप्टर से अयोध्या का वीडियो बनाया, कुछ देर में प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री का आज का पूरा कार्यक्रम
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। PM दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM 1 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने उपवास, जप और गोपूजन किया। वे 11 दिन तक फर्स पर सोए और सिर्फ नारियल पानी, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए।
11:40 am-मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे
#WATCH अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे। pic.twitter.com/pVEp94fSoD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
11:30 am- अनुराधा पौडवाल अयोध्या में राम भजन गा रहीं हैं
#WATCH | Singer Anuradha Paudwal sings Ram Bhajan at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/ZuKe4w5FCm
— ANI (@ANI) January 22, 2024
10:45 am:PM मोदी अयोध्या धाम एयरपोर्ट पहुंचे
https://twitter.com/ANI/status/1749303405544460315
10:20 am-CM योगी अयोध्या पहुंच कर लोगों का अभिवादन किया
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath greets people as he arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya
Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha ceremony is taking place today.#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/T1fzIvQe5j— ANI (@ANI) January 22, 2024
अयोध्या के राजा बोले- सोचा नहीं था मेरे जीवन में राम मंदिर बन पाएगा
अयोध्या के 'राजा' और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीते जी राम मंदिर बन पाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो पाएगी।
राम वन गए तो अयोध्या में कोई खुश नहीं था। फिर सीता जी को रावण ले गया। इससे अयोध्या उदासीन हो गई, उसकी श्री चली गई थी। राम, सीता, लक्ष्मण जब लौटे, तब अयोध्यावासियों की प्रसन्नता लौटी।
आज राम मंदिर बनने के साथ रामनगरी अपना पुराना गौरव हासिल कर चुकी है। बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा को लोग पप्पू भैया या पप्पू राजा भी कहते हैं। मिश्रा ने ये भी कहा कि राज्य सरकार अयोध्या के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू करने जा रही है, इससे यहां टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1749084307061387455
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 जनवरी को प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को 22 जनवरी की अयोध्या यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा- आपके द्वारा किया गया 11 दिवसीय कठिन अनुष्ठान, पवित्र धार्मिक पद्धतियों का अनुसरण मात्र नहीं है बल्कि त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है और प्रभु श्री राम के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का आदर्श है।
मुर्मू ने कहा- अयोध्या धाम में नए मंदिर में प्रभु श्री राम की जन्म-स्थली पर स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आप विधिवत तपश्चर्या कर रहे हैं। इस अवसर पर, मेरा ध्यान इस महत्वपूर्ण तथ्य पर है कि उस पावन परिसर में, आपके द्वारा सम्पन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा होगा।
विकी कौशल- कैटरीना, रणबीर-आलिया ,माधुरी दीक्षित-नेने अयोध्या मंदिर पहुंचे
#WATCH | Actors Madhuri Dixit Nene, Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Ayushmann Khurrana, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and filmmakers Rajkumar Hirani, Rohit Shetty arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/0KCYCaQz9R
— ANI (@ANI) January 22, 2024
रिलायंस के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी शलोका मेहता अयोध्या पहुंचे
#WATCH | Akash Ambani, Chairman of Reliance Jio Infocomm Ltd along with his wife Shloka Mehta, arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony
He says, “This day will be written in the pages of history, we are happy to be here.” pic.twitter.com/4sbBA41CFz— ANI (@ANI) January 22, 2024
अनिल कुंबले पहुंचे अयोध्या, कहा-प्राण प्रतिष्ठा दैवीय उत्सव
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble says, "It is a wonderful occasion, a very divine occasion. Blessed to be a part of this. It's very historic. Looking forward to seeking blessings from Ram Lalla..." pic.twitter.com/zKodiqk1bG
— ANI (@ANI) January 22, 2024
योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर बाबा अयोध्या पहुंचे
#WATCH | Uttar Pradesh | Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri, Yog Guru Ramdev, Swami Chidanand Saraswati arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/YeIDxixdyr
— ANI (@ANI) January 22, 2024
फिल्म जगत के कलाकार पहुंचे अयोध्या
RSS प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंचे
#WATCH | Uttar Pradesh: RSS chief Mohan Bhagwat arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/4RGfCK7Whe
— ANI (@ANI) January 22, 2024
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे
वह मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले X पर उन्होंने भगवा झंडे का सिंबल लहराया था।
https://twitter.com/i/status/1749248513144455273
माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ अयोध्या पहुंच रही हैं
https://twitter.com/i/status/1749260388427038763
मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों कपल ने फोटो सेशन करवाया। दोनों ट्रेडिशनल ट्रेस में नजर आए।
सचिन तेंदुलकर भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं
https://twitter.com/i/status/1749310105718546644
मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया
सुपरस्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे
https://twitter.com/ANI/status/1749272051209425166
वह मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले X पर उन्होंने भगवा झंडे का सिंबल लहराया था।
अयोध्या में रजनीकांत बोले- जय श्री राम
https://twitter.com/i/status/1749305137263436244
अयोध्या पहुंचने के बाद अभिनेता अनुपम खेर से गले मिलते सुपर-स्टार रजनीकांत। इस दौरान दोनों अभिनेताओं ने कहा-जय श्रीराम। यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ अयोध्या पहुंच रहीं हैं
मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना साड़ी और विक्की शेरवानी लुक के कुर्ता पायजामा में नजर आए।
https://twitter.com/ANI/status/1749263457608986839
तेलगु अभिनेता चिरंजीवी और राम चरण अयोध्या पहुंचे
#WATCH | Uttar Pradesh: Telegu superstars Chiranjeevi and Ram Charan arrived at Ayodhya airport.
(Earlier visuals) pic.twitter.com/TxlOocae2G— ANI (@ANI) January 22, 2024
कवि कुमार विश्वास पहुंचे, बोले- ये आनंद का उत्सव है
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Poet Kumar Vishwas says, "It is a moment of great fortune. People waited for 550 years for this moment...This is a festival of joy..."
Actor Manoj Joshi breaks down as he gets emotional while listening to him speak about pranpratishtha and Ram… pic.twitter.com/2HmkCqL8Ag— ANI (@ANI) January 22, 2024
ये भी पढ़ें :
Ram Mandir Pran-Pratistha: अयोध्या में आज सुबह रामलला की आंखों से हटेगी पट्टी, जानें आज का पूरा कार्यक्रम
CG Ayodhya Ram mandir: राममय हुआ ननिहाल, रायपुर में 31 फीट प्रतिमा की स्थापना, जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां क्या कार्यक्रम
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में सुबह 5.30 बजे खुल चुके हैं पट, स्नान के बाद हो रहा रामलला का श्रृंगार
Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद
Kanak Bhawan Ayodhya: अयोध्या के कनक भवन का MP से खास नाता, ओरछा से जाकर भगवान राम यहीं करते हैं रात्रि विश्राम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें