Advertisment

अयोध्या में राम पथ पर बड़ा फैसला: 14KM इलाके में शराब और मीट पर लगा प्रतिबंध, पान-गुटखा जैसे विज्ञापनों पर भी रोक

Uttar Pradesh Ayodhya Ram Path Liquor Meat Ban Update; रामनगरी अयोध्या में धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

author-image
Shashank Kumar
Ayodhya Liquor Meat Ban

Ayodhya Liquor Meat Ban

Ayodhya Liquor Meat Ban, Ayodhya bans Alcohol Meat Ban Ram Path Restrictions: रामनगरी अयोध्या में धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति ने राम पथ के 14 किलोमीटर लंबे हिस्से में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। यही नहीं, इस पवित्र मार्ग पर अब पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन भी पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे।

Advertisment

राम पथ, जो कि अयोध्या और फैजाबाद शहर को जोड़ता है, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंचने वाला एक मुख्य मार्ग है। यह मार्ग धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है। नगर निगम द्वारा पारित यह प्रस्ताव इस मार्ग की पवित्रता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रतिबंध से प्रभावित होंगे फैजाबाद के भी कई क्षेत्र

[caption id="" align="alignnone" width="1093"]Ram Path Restrictions अयोध्या स्थित राम पथ[/caption]

नगर निगम के अनुसार, यह प्रतिबंध (Ayodhya Liquor Meat Ban) सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि फैजाबाद के उस हिस्से तक लागू होगा, जहां से होकर राम पथ गुजरता है। राम पथ के कुल 14 किलोमीटर में से लगभग 5 किलोमीटर हिस्सा फैजाबाद शहर में आता है, जहां वर्तमान में शराब और मांस की दुकानें सक्रिय हैं। इस प्रस्ताव के प्रभावी होते ही इन सभी दुकानों को हटाना होगा।

Advertisment

विज्ञापन पर भी रोक, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

सिर्फ मांस और शराब नहीं, अब राम पथ पर पान-मसाला, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर जैसे उत्पादों के विज्ञापन भी पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। नगर निगम इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में विस्तृत कार्य योजना और समयसीमा घोषित करेगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और सौंदर्य को और अधिक संरक्षित किया जा सकेगा।

मेयर ने कही ये बात

अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह फैसला नगर की धार्मिक भावना और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की कार्यकारी समिति, जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर और 12 पार्षद शामिल हैं, ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया है।

ये भी पढ़ें:  UPSSSC PET में बड़ा बदलाव: अब भर्ती फार्म भरने के लिए तीन साल तक वैध रहेगा पीईटी स्कोर, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Advertisment

मुस्लिम पार्षद ने भी किया समर्थन

दिलचस्प बात यह है कि कार्यकारी समिति में शामिल इकलौते मुस्लिम पार्षद और भाजपा नेता सुल्तान अंसारी ने भी इस प्रस्ताव (Ayodhya Liquor Meat Ban) का समर्थन किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह निर्णय धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला है।

गौरतलब है कि अयोध्या में पहले से ही मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। लेकिन अब यह दायरा फैजाबाद तक बढ़ा दिया गया है। इससे राम पथ का पूरा इलाका आस्था और संस्कार का उदाहरण बन सकेगा।

ये भी पढ़ें:  UP Gold Rate Today: यूपी में सोना हुआ सस्ता, लखनऊ से प्रयागराज तक कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Advertisment
Ayodhya Ram Path Ayodhya Liquor Meat Ban Ayodhya Meat Ban Ram Path News Ayodhya Liquor Ban Ayodhya News Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें