Advertisment

Ayodhya Diwali 2023: दीपोत्सव से पहले सांस्कृतिक झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Ayodhya Diwali 2023: दिवाली की पूर्व संध्या पर यहां सातवें दीपोत्सव से पहले रामायण, रामचरितमानस और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित...

author-image
Bansal news
Ayodhya Diwali 2023: दीपोत्सव से पहले सांस्कृतिक झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Ayodhya Diwali 2023: दिवाली की पूर्व संध्या पर यहां सातवें दीपोत्सव से पहले रामायण, रामचरितमानस और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित 18 झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। कई स्थानों पर झांकियों की आरती उतारी गई। शोभायात्रा, उदया चौराहे से शुरू हुई और शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए राम कथा पार्क पहुंची।

Advertisment

24 लाख दीये होंगे प्रज्वलित

एक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शोभायात्रा को रवाना किया। दीपोत्सव के दौरान, राम की पैड़ी पर 24 लाख दीये प्रज्वलित किये जाएंगे और शाम में ‘लाइट एंड साउंड’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि झांकियां राज्य के पर्यटन एवं सूचना विभागों ने तैयार की है। ये झांकियां बाल अधिकार, भयमुक्त समाज, गुरुकुल शिक्षा व बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण, आत्मनिर्भरता, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर आधारित हैं।

भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि इस बार के दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। सिंह ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भगवान राम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे।’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे। मंत्री ने कहा,‘‘यह अयोध्या ही पूरे हिन्दुस्तान का सौभाग्य है। भारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर जाएगा।’’

ये है दीपोत्सव का इतिहास

अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के साथ हुई थी। 2017 में 51,000 दीयों से शुरुआत होने के बाद, 2019 में यह संख्या 4.10 लाख, 2020 में 6 लाख से अधिक और 2021 में 9 लाख से अधिक हो गई, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

इसके बाद, 2022 में राम की पैड़ी के घाटों पर 17 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किये गए, लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने केवल उन दीयों की गिनती की, जो पांच मिनट या उससे अधिक समय तक प्रज्वलित रहे और यह रिकॉर्ड 15.76 लाख दीयों का है।

Advertisment

पिछले साल अक्टूबर में हुए दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि थे। इस साल का आयोजन विशेष होगा क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है।

ये भी पढ़ें:

Aaj Ka Mudda: आखिरी प्रहार! प्रचार धुआंधार, क्या एमपी इलेक्शन में प्रचार सेट करेगा नैरेटिव?

Diwali Special Train: दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, चलाई 1700 विशेष ट्रेनें

Advertisment

Children’s Day 2023 Gift Ideas: बच्चों के लिए जन्मदिन से खास नहीं होता है बाल दिवस, इन गिफ्ट्स से करें खुश

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत की उम्मीद, जानें पिच और टीम की रिपोर्ट

Diwali Muhurat Trading: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय

Ayodhya Diwali 2023, new World record in ayodhya, illuminated with 24 lakhs of lamps in ayodhya, Ayodhya Diwali 2023 hindi, Ayodhya Diwali hindi, अयोध्या दिवाली 2023, अयोध्या में नया विश्व रिकॉर्ड, 24 लाख दीपों से रोशन हुई अयोध्या, अयोध्या दिवाली 2023 हिंदी, अयोध्या दिवाली हिंदी

Ayodhya Diwali 2023 illuminated with 24 lakhs of lamps in ayodhya Ayodhya Diwali 2023 hindi Ayodhya Diwali hindi new World record in ayodhya
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें