Advertisment

Ayodhya Ram Mandir Darshan: राम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़,सुरक्षा हुई सख्त

Ayodhya Ram Mandir Darshan: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है।

author-image
Kalpana Madhu
Ayodhya Ram Mandir Darshan: राम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़,सुरक्षा हुई सख्त

Ayodhya Ram Mandir Darshan: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं।

Advertisment

https://twitter.com/i/status/1749606333253287997

जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है।

अयोध्या में सड़कें जाम, चारों ओर सिर्फ दर्शनार्थी

https://twitter.com/i/status/1749642365432963512

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सड़कें जाम हो गई हैं। दूर-दूर तक सिर्फ लोगों का हुजूम नजर आ रहा है।

दर्शन के लिए लोगों को छोटे-छोटे ग्रुप में भेजा जा रहा है

रामलला के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी है। लोग किसी भी तरह भगवान के दर्शन करना चाह रहे हैं। व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए लोगों को छोटे-छोटे ग्रुप में भेजा जा रहा है।

Advertisment

भीड़ के चलते प्रशासन बेबस

राम मंदिर परिसर में चेक पोस्ट पर अब लोगों की चेकिंग नहीं हो रही है। लोग बिना जांच के ही आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।

भीड़ को मैनेज करने के लिए RAF कमांडोज ने मोर्चा संभाला

https://twitter.com/i/status/1749649691107872934

रामलला परिसर में पुलिस के साथ अब RAF कमांडोज को तैनात किया गया है। कमांडोज ने भीड़ को मैनेज करने के लिए सुरक्षा घेरा बना लिया है।

लोग बैरिकेडिंग फांद कर आगे बढ़ रहे, व्यवस्था नाकाफी

मंदिर के सामने लोग बेकाबू हो रहे हैं। बैरिकेडिंग फांद कर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस वाले रोक रहे हैं इसके बावजूद भीड़ मान नहीं रही है।

Advertisment

प्रबंधन/ पुलिस के पास मोबाइल रखने की व्यवस्था नहीं

राम मंदिर पहुंच रहे दर्शनार्थियों के मोबाइल हजारों की संख्या में है। इसे जमा करने की व्यवस्था अभी पुलिस और प्रबंधन के पास नहीं है। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी का कहना है कि जो लोग मोबाइल लेकर पहुंच जा रहे हैं, उन पर रोक लगाया जाना अभी संभव नहीं हो पा रहा है।

मंदिर का शेड्यूल: रामलला की मंगला आरती से शयन आरती तक

पहली आरती: सुबह 4:30 बजे- मंगला आरती, ये जगाने के लिए है।

श्रद्धालु सुबह 6:30 बजे, दोपहर 11:30 बजे और शाम 6:30 बजे की आरती में ही शामिल हो सकते हैं।

दूसरी आरती: सुबह 6:30-7:00 बजे- ये शृंगार आरती कहलाती है। इसमें यंत्र पूजा, सेवा और बाल भोग होगा।

Advertisment

तीसरी आरती: 11:30 बजे- राजभोग आरती (दोपहर का भोग) और शयन से पहले की आरती होगी। इसके बाद रामलला ढाई घंटे तक विश्राम करेंगे। गर्भगृह बंद हो जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर परिसर में घूम सकते हैं।

चौथी आरती: दोपहर 2:30 बजे। इसमें अर्चक रामलला को शयन से जगाएंगे।

पांचवीं आरती : शाम 6:30 बजे।

छठी आरती : रात 8:30-9:00 बजे के बीच। यह शयन आरती कहलाएगी। इसके बाद रामलला शयन करेंगे।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: प्राण प्रतिष्ठा से लौटते ही पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा, रामलला के दर्शन करने सुबह से ही उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

Ayodhya Travel and Tourism: अयोध्‍या में राम मंदिर से टूरिज्‍म, क्या अयोध्या बन पाएगा धार्मिक टूरिज्म का नया केंद्र?

Parakram Diwas 2024: पराक्रम दिवस से सुभाष चन्द्र बोस का क्या है नाता, जानिए 23 जनवरी को क्यों मनाते हैं ये दिवस

MP Weather Update: दतिया में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

Advertisment

Aaj ka Rashifal: चमकेंगे मेष राशि के सितारे, कर्क के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल (23 जनवरी)

ram mandir lead story hindi news ayodhya ram mandir darshan Ayodhya aarti timings of ramlala "jai sri ram"
Advertisment
चैनल से जुड़ें