Advertisment

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू: गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप जलेंगे, महिलाओं ने बनाए 'जड़ी बूटी मिश्रित विशेष दीप

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप जलाने की तैयारी हो रही है। इसके साथ इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं है,

author-image
anurag dubey
Mahakumbh Stampede Compensation: महाकुंभ भगदड़ में पति की मौत पर नहीं मिला मुआवजा, पत्नी हाईकोर्ट पहुंची

हाइलाइट्स 

  • गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप जलेंगे
  • 'जड़ी बूटी मिश्रित विशेष दीप रख जाएंगे
  • अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Advertisment

Ayodhya Deepotsav:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है, इस बार अयोध्या की दीपावली कुछ खास होने वाली है। दीपोत्सव पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप जलाने की तैयारी हो रही है। इसके साथ इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं है, वो जड़ी बूटी मिश्रित विशेष दीप' की जलाने की तैयारी कर रही हैं। 

publive-image

15 महिलाओं ने किया नया कारनामा

लखीमपुर में देवी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं ने विशेष दीपों को बनाने का काम शुरू किया है। ये महिलाएं गाय के गोबर में कुछ जड़ी-बूटियों को मिलाकर पिछले दो महीनों से इन दीपों को आकार दे रही हैं। यह समूह न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहा है, बल्कि उनकी कलात्मकता को भी प्रदर्शित कर रहा है। इन दीपों की बिक्री से समूह की महिलाओं को आय भी प्राप्त हो रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। 

Ayodhya: 25,000 lamps made from cow dung will be illuminated during Deepotsav; women have made special lamps m

यह भी पढ़ें: Diwali Snacks Recipe 2025: दिवाली पर तैयार करें ये 5 आसान और टेस्टी पकवान, हर किसी को भाएगा स्वाद

Advertisment

अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी 

अयोध्या में 19 अक्टूबर को दीपोत्सव के नौवें संस्करण के दौरान एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राम की पैड़ी पर 26 लाख दीए एक साथ जलाए जाएंगे, जो अपने आप में एक अद्वितीय दृश्य होगा। इस आयोजन में गाय के गोबर से बने पर्यावरण अनुकूल दीपों का विशेष महत्व होगा, जिन्हें महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर तैयार किया जा रहा है। ये दीप न केवल पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देंगे। 

वाराणसी मेंं बड़ा बुल्डोजर एक्शन, मार्कंडेय महादेव मंदिर मार्ग पर ढहाए गए घर, लोगों ने कहा कोई मुआवजा नहीं दिया

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे बड़ा बुल्डोजर एक्शन हुआ। जानकारी के मुताबिक, मार्कंडेय महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है। जिसके चलते प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कई मकान गिरा दिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisment
women artisans traditional festival sustainable lamps herbal diyas eco-friendly celebration diwali preparations deepotsav cow dung lamps Ayodhya News in Hindi Ayodhya 25000 diyas
Advertisment
चैनल से जुड़ें